एक्सप्लोरर

SBI ने किया कमालः बैंक का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये के पार, निवेशकों को भी दिया धमाकेदार रिटर्न

SBI Market Cap: भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में जबरदस्त बढ़ोतरी और इसके मार्केट कैपिटल 5 लाख करोड़ रुपये के पार जाने के बाद से यह देश की 7 सबसे बड़ी भारतीय फर्म की लिस्ट में शामिल हो चुकी है.

SBI Surpass 5 Trillion Market Cap: सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने अपनी झोली में एक बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है. बैंक ने मार्केट कैपिटल यानी बाजार पूंजीकरण में 5 लाख करोड़ रुपये के बड़े बेंचमार्क को क्रॉस कर लिया है. स्टेट बैंक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में लिस्टेड तीसरा ऐसा बैंक है जो मार्केट कैपिटल के इस बड़े बेंचमार्क को छुआ है. इससे पहले यह बड़ी उपलब्धि केवल एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और आईसीआईसीआई  बैंक (ICICI Bank) ने हासिल की थी.

निवेशकों को दिया इतना रिटर्न-
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया हैं और करीब 28.91% का रिटर्न पिछले एक साल में दिया है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में SBI के शेयर ने अपने ऑल टाइम हाई प्राइस 564.85 रुपये (SBI Share Price) के मार्क छूआ है जो पिछली बंद के मुकाबले 1.3% तक ज्यादा है. खास बात ये हैं कि एसबीआई पिछले सत्रों से हरे निशान पर बंद हो रहा है. इसके साथ ही कुल 6% की बढ़ोतरी एसबीआई के शेयर में दर्ज की गई है.

देश की 7 बड़ी भारतीय फर्म में शामिल
भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में जबरदस्त बढ़ोतरी और इसके मार्केट कैपिटल 5 लाख करोड़ रुपये के पार जाने के बाद से यह देश की 7 सबसे बड़ी भारतीय फर्म की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. इस लिस्ट में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) इंफोसिस लिमिटेड (Infosys), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever) का नाम शामिल है. इस लिस्ट में 7वें स्थान पर अब स्टेट बैंक का नाम जुड़ गया है.

HDFC और ICICI बैंक का कितना मार्केट कैपिटल?
अगर बैंकों की बात करें तो इस लिस्ट में जगह बनाने वाला स्टेट बैंक तीसरा बैंक है. वहीं एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटल 8.42 लाख करोड़ रुपये के पार है. इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैपिटल 6.34 लाख करोड़ के पार है. वहीं स्टेट बैंक का मार्केट कैपिटल अब 5 लाख करोड़ रुपये के मार्क को पार कर गया है. एक्सर्ट्स का यह मानना है कि स्टेट बैंक बहुत तेजी से ग्रो कर रहा है और शानदार क्रेडिट डिमांड और प्रबंधन के कारण निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें-

Loan Settlement: बैंकों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दी बड़ी राहत! वन टाइम लोन सेटलमेंट पर नहीं देना होगा TDS

LPG Cylinder: केवल 750 रुपये में मिल रहा इंडेन का यह गैस सिलेंडर! इस तरह फटाफट कराएं बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget