एक्सप्लोरर

अब सबको लखपति बनाएगी SBI की ये स्कीम, जानिए किसे और कैसे मिलेगा लाभ

SBI Har Ghar Lakhpati RD: स्टेट बैंक ने हर घर लखपति के नाम से एक नई RD स्कीम की शुरुआत की है, जिसमें एक निश्चित समय के लिए हर महीने एक फिक्स्ड अमाउंट जमा करने पर आप लाख रुपये जमा लेंगे.

SBI Har Ghar Lakhpati RD: भारतीय स्टेट बैंक ने स्मॉल सेविंग्स को बढ़ावा देने के लिए एक नई रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम शुरू की है. इसे हर घर लखपति का नाम दिया गया. इस स्कीम के तहत आप हर महीने छोटी-छोटी रकम जमा कर अपने अकांउट में एक लाख रुपये या उससे अधिक जमा कर सकेंगे. डिपॉजिट के मैच्योर होने पर आप लखपति बन जाएंगे. 

अकाउंट में हर महीने जमा करनी होगी फिक्स्ड अमाउंट

एसबीआई की वेबसाइट में दी गई जानकारी के अनुसार, RD एक डिपॉजिट अकाउंट है, जिसमें आप हर महीने एक फिक्स्ड अमाउंट जमा करते हैं. अकाउंट खोलते वक्त आप हर महीने डिपॉजिट की जाने वाली राशि की लिमिट और कितने वक्त तक जमा करना है, उसे चुनते हैं. हर महीने आपके द्वारा जमा की गई निश्चित राशि पर इंटरेस्ट मिलता है, जो हर तिमाही के आधार पर कम्पाउंड होता है.  यानी कि ब्याज की राशि का भुगतान हर तीन महीने में आपके खाते में किया जाता है. 

इतने साल के लिए जमा कर सकेंगे पैसा

इस स्कीम के तहत कोई भी सिंगल या ज्वॉएंटली अकाउंट खुलवा सकता है. अगर 10 साल से अधिक उम्र का कोई नाबालिग है और अपना साइन अच्छे से व स्पष्ट रूप से कर सकता है, वह अपना सिंगल अकाउंट खोल सकता है या फिर अपने माता-पिता के साथ ज्वॉएंटली खुलवा सकता है. इसमें आप तीन से दस साल की अवधि के लिए पैसे जमा कर सकते हैं. हालांकि, इस दौरान आपकी जमा की हुई राशि पांच लाख रुपये (प्रिंसिपल अमाउंट) से कम है, तो समय से पहले निकासी के लिए 0.50 परसेंट जुर्माना देना होगा. अगर प्रिंसिपल अमाउंट 5 लाख रुपये से अधिक है, तो सभी अवधियों में समय से पहले विदड्रॉल के लिए 1 परसेंट जुर्माना देना होगा. 

इतना होगा डिपॉजिट अमाउंट पर इंटरेस्ट

एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, इस पर इंटरेस्ट रेट खाता खोलते वक्त लागू इंटरेस्ट रेट से 0.50 से 1 परसेंट कम होगा. हालांकि, 7 दिनों से कम अवधि तक जमा रहने वाली जमाराशियों पर कोई ब्याज नहीं दिया जाएगा. इसी के साथ अगर आप समय पर किश्त नहीं भरते हैं, तो पांच साल या उससे कम समय की आरडी के लिए अगर आप महीने के 100 रुपये जमा करते हैं, तो प्रति महीने के हिसाब से जुर्माना 1.50 रुपये होगा. पांच साल से अधिक समय की आरडी के लिए र 100 रुपये प्रति माह पर 2.00 रुपये का जुर्माना देना होगा. 

सीनियर सिटीजन को मिलेगा ज्यादा इंटरेस्ट

बता दें कि तीन और चार साल की अवधि के आरडी पर इंटरेस्ट रेट आम नागरिकों के लिए 6.75 परसेंट और सीनियर सिटीजन के लिए 7.25 परसेंट है, जबकि अन्य अवधियों के लिए, इंटरेस्ट रेट आम नागरिकों के लिए 6.50 परसेंट और सीनियर सिटीजन के लिए 7 परसेंट है. ध्यान में रखने वाली बात यह भी है कि अगर आप लगातार छह महीने तक किश्त नहीं भरते हैं, तो आपका अकाउंट समय से पहले बंद कर दिया जाएगा और अमाउंट अकाउंट होल्डर के एसबीआई सेविंग्स अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

क्या सस्ता होने जा रहा है सीमेंट? जेके ग्रुप के बड़े अधिकारी ने सरकार से कर दी यह डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget