एक्सप्लोरर

SBI FD Interest Rates: एसबीआई ने दिया तोहफा, एफडी की ब्याज दरों में किया इजाफा, देखें नए रेट्स

SBI FD Rates: स्टेट बैंक ने अपनी रिटेल और बल्क एफडी की ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइंट्स तक की बढ़ोतरी की है. नई दरें आज से लागू हो गई है.

SBI FD Rates Hike: देश के टॉप पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दरों में बदलाव किया है. बैंक ने 2 करोड़ से कम और 2 करोड़ से अधिक दोनों तरह की एफडी स्कीम के ब्याज दर में बढ़ोतरी की है. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक नई दरें बुधवार 15 मई 2024 से लागू हो गई हैं. एसबीआई ने 2 करोड़ से कम की एफडी स्कीम पर 75 बेसिस प्वाइंट्स तक की बढ़ोतरी कर दी है.

SBI में 2 करोड़ से कम की एफडी पर मिल रहा इतना ब्याज

बैंक ने 2 करोड़ से कम डिपॉजिट की एफडी स्कीम पर ब्याज दरों में बड़ा बदलाव किया है. 46 दिन से लेकर 179 दिन की एफडी स्कीम पर 75 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की गई है. ऐसे में अब सामान्य ग्राहकों को 4.75 फीसदी के बजाय 5.50 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को इस अवधि की एफडी पर 5.25 फीसदी के बजाय 6 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. वहीं बैंक ने 180 से 210 दिन की एफडी की ब्याज दरों में भी 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी किया है. ऐसे में सामान्य ग्राहकों को अब 5.75 फीसदी के बजाय 6 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिलेगा. वहीं 211 दिन से लेकर 1 साल तक की एफडी स्कीम पर बैंक सामान्य ग्राहकों को 6.00 फीसदी के बजाय 6.25 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 6.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

एसबीआई ने बल्क एफडी की ब्याज दरों में किया बदलाव

स्टेट बैंक ने रिटेल के अलावा बल्क एफडी की ब्याज दरों में भी बदलाव किया है. बैंक ने 7 से 45 दिन की एफडी स्कीम पर 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. अब बैंक सामान्य ग्राहकों को 5.00 फीसदी के बजाय 5.25 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रही है. वहीं सीनियर सिटीजन को 5.50 फीसदी के बजाय 5.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रही है. वहीं 46 से 179 दिन की एफडी पर बैंक ने 50 बेसिस प्वाइंट्स की ब्याज दरों में इजाफा किया है. अब बैंक इस दौरान सामान्य ग्राहकों को 5.75 फीसदी के बजाय 6.25 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 6.25 फीसदी के बजाय 6.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

वहीं बैंक ने 180 से 210 दिन की बल्क एफडी की ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है. अब सामान्य ग्राहकों को 6.50 फीसदी के बजाय 6.60 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.00 फीसदी के बजाय 7.10 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. बैंक 1 से 2 साल की बल्क एफडी स्कीम पर 20 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी का फैसला किया है. अब ग्राहकों को इस दौराम 7 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं 2 से 3 साल की एफडी पर 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद अब सामान्य ग्राहकों को इस दौरान 7 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-

US Fed: सस्ते कर्ज के लिए लंबा हुआ इंतजार! अभी और समय ले सकता है रिजर्व बैंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Today: 14 जुलाई को बदले या नहीं गैस सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
LPG Price Today: 14 जुलाई को बदले या नहीं गैस सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Petrol- Diesel Price Today: कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट
Penalty on Builder: फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
ITR Filing: आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget