एक्सप्लोरर

SBI: लॉकडाउन के दौरान बैंकिंग ट्रांजेक्शन में गिरावट लेकिन ज्यादातर एटीएम चालू

लॉकडाउन के दौरान देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने बताया है कि उसके बैंकिंग ट्रांजेक्शन में गिरावट आई है लेकिन ग्राहक एटीएम के जरिए सामान्य रूप से कैश निकाल पा रहे हैं.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस संकट के बीच देश में जारी लॉकडाउन के बीच भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बैंकिंग गतिविधियों में कमी देखने को मिली है. लेकिन उसके ग्राहकों की ओर से ऑनलाइन और डिजिटल लेनदेन सामान्य रहा.

एसबीआई के रिटेल, पेमेंट और डिजिटल बैंकिंग प्रमुख पीके गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन चल रहे हैं. लेकिन कुल मिलाकर बैंकिंग गतिविधियां गिरी हैं. उन्होंने कहा कि बंद के बीच बैंक राज्य और जिला प्रशासन के साथ मिलकर किन-किन शाखाओं को कितनी देर के लिए खोलना है, इस पर सहयोग कर रहे हैं.

पी के गुप्ता ने कहा कि पिछले दो दिन में उसकी अधिकतर शाखाएं सीमित अवधि के लिए खुली रहीं. वहीं बैंक के करीब 90 फीसदी एटीएम भी चालू रहे. कुछ राज्यों में बैंक की शाखाएं सुबह सात से 10 बजे तक, कुछ में सुबह आठ से 11 बजे तक और कुछ में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक खुली रहीं.

बता दें कि बंद की अवधि में सरकार ने बैंकिंग सेवाओं को आवश्यक सेवा के तहत रखा है. देश के कई बैंकों में सीमित अवधि के लिए कारोबार हो रहा है. ज्यादातर बैंकों ने अपने ग्राहकों से ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट माध्यम को अपनाने के लिए कहा है.

बैंकों के समय में भी बदलाव हुआ है. देश के निजी बैंकों के एक प्रमुख बैंक एचडीएफसी बैंक ने भी कामकाजी घंटों में बदलाव किया है और सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक कार्य अवधि तय की है ज तक कोरोना वायरस से स्थिति बदल नहीं जाती.

इसके अलावा एक और निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने भी ग्राहकों से कहा है कि वो अपने आईमोबाइल एप के जरिए अपनी बैंकिंग जरूरतों को पूरा करें. इसके अलावा बैंक ने अपनी शाखाओं में स्टाफ कम करने का फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें

घरेलू उड़ानों के निलंबित रहने के दौरान नहीं कटेगी कर्मचारियों की छुट्टी और सैलरी- इंडिगो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget