एक्सप्लोरर

घरेलू उड़ानों के निलंबित रहने के दौरान नहीं कटेगी कर्मचारियों की छुट्टी और सैलरी- इंडिगो

एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने कर्मचारियों के लिए एक ऐसी घोषणा की है जिससे इस लॉकडाउन के दौरान उन्हें कुछ राहत मिल सकती है. जानें कंपनी ने क्या कहा है...

मुंबई: इंडिगो ने अपने कर्मचारियों को घरेलू उड़ानों के निलंबित रहने की अवधि में वेतन और छुट्टी नहीं कटने का भरोसा दिया है. कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने देश में घरेलू उड़ानों को मंगलवार मध्यरात्रि से 31 मार्च तक के लिए निलंबित कर दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को कर्मचारियों का वेतन नहीं काटने का परामर्श जारी करने के अगले दिन कंपनी की ओर से यह घोषणा की गयी है.

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजाय दत्ता ने कर्मचारियों को भेजे एक ई - मेल में कहा कि कंपनी के पास अप्रैल के लिए पहले से ‘ठीकठाक’ अग्रिम बुकिंग है. इंडिगो कम क्षमता के साथ ही फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार है.

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में जिन कर्मचारियों को इस अस्थायी निलंबन की अवधि में काम नहीं करना पड़ रहा है. हम उनके वेतन में कोई कटौती नहीं करेंगे और ना ही उनकी छुट्टियां काटेंगे.’’

दत्ता ने कहा कि कंपनी की योजना एक अप्रैल से अपना घरेलू उड़ान परिचालन फिर से शुरू करने की योजना है. लेकिन यह सरकार के दिशानिर्देश पर निर्भर करेगा.

विमानन क्षेत्र की वैश्विक परामर्श कंपनी सीएपीए ने घरेलू उड़ानों के निलंबन की अवधि 31 मार्च से आगे बढ़ने की संभावना जतायी है.

दत्ता ने कहा कि पिछले कुछ दिन विमानन कंपनी के लिए काफी चुनौती भरे रहे हैं और ‘‘निश्चित तौर पर आने वाले कुछ हफ्तों में हमारी आय, हमारी लागत से कम रहेगी. ऐसे में हमें अपनी नकदी और पाई - पाई बचाने के प्रयास करने होंगे.’’

उन्होंने कहा यह भी कहा कि इस अस्थायी निलंबन की अवधि के दौरान कर्मचारियों का वेतन इत्यादि देने के लिए कंपनी अपनी बचत पूंजी का इस्तेमाल करेगी.

बाद में एक अलग बयान में दत्ता ने कहा कि कंपनी 30 अप्रैल टिकटों के रद्दीकरण पर कोई शुल्क नहीं ले रही है. लेकिन इस राशि को बुक किए गए टिकट के पीएनआर नंबर पर एक वॉलेट में रख दिया जाएगा. ग्राहक उस राशि का उपयोग कर 30 सितंबर तक वैकल्पिक बुकिंग कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget