एक्सप्लोरर

Safe Banking Tips: भारत बंद के कारण नहीं खुली बैंक की शाखाएं? इन माध्यम से निपटाएं जरूरी लेनदेन

भारत बंद की वजह से अगर बैंक की शाखाएं बंद हो तो बैंकिंग के लिए ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल किया जा सकता है. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम को निपटाया जा सकता है.

नई दिल्ली: आज 26 नवंबर को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने भारत बंद बुलाया है. केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में ये हड़ताल बुलाई गई है. वहीं बैंककर्मियों ने भी इस भारत बंद का समर्थन किया है, जिसके कारण आज बैंकिंग काम भी प्रभावित रह सकता है. दरअसल, इस भारत बंद का ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉइज एसोसिएशन (AIBEA) ने समर्थन देने का ऐलान किया है. जिसके कारण आम लोगों को आज बैंक में जाकर बैंकिंग लेनदेन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में भारत बंद की वजह से ऑनलाइन माध्यम से ग्राहक अपनी पेरशानी को कम कर सकते हैं.

भारत बंद की वजह से अगर बैंक की शाखाएं बंद हो तो बैंकिंग के लिए ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल किया जा सकता है. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए बैंकिंग से जुड़े अपने जरूरी कामों को निपटाया जा सकता है. इसके लिए इन माध्यम का इस्तेमाल कर सकते हैं.

नेट बैंकिंग

अगर आपकी बैंक की शाखा बंद है तो ऑनलाइन माध्यम में नेट बैंकिंग या फोन बैंकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है. नेट बैंकिंग के जरिए घर बैठे ही पैसों का लेनदेन और कई अन्य जरूरी बैंक के काम भी निपटाए जा सकते हैं.

UPI लेनदेन

अगर आपको किसी से लेनदेन करना है और आपकी बैंक की शाखा बंद है तो आप यूपीआई के जरिए लेनदेन कर सकते हैं. इसके जरिए आप बैंक, यूपीआई नंबर या किसी प्रकार का दूसरा भुगतान भी कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास यूपीआई आईडी होनी जरूरी है.

Aadhaar Enabled Payment System (AEPS) से लेनदेन

अगर आपका बैंक अकाउंट आपके आधार से लिंक है तो आप इस सुविधा का फायदा भी उठा सकते हैं और बैंक से जुड़े काम आसानी से कर सकते हैं. आधार इनेबल्‍ड पेमेंट सिस्‍टम (एईपीएस) नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का एक मॉडल है. इसके जरिए आधार प्रमाणीकरण का इस्तेमाल कर पैसे ट्रांसफर की इजाजत मिलती है.

एटीएम से लेनदेन

वहीं एटीएम के माध्यम से भी बैंक से जुड़े जरूरी काम आप कर पाएंगे. एटीएम के माध्यम से पैसों की निकासी की सुविधा 24 घंटे चालू है. ऐसे में जरूरत पड़ने पर एटीएम से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 26 नवंबर को ट्रेड यूनियन के भारत बंद में शामिल होगा AIBEA, बैंक का कामकाज हो सकता है प्रभावित भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, पुलिस से हुई धक्‍का-मुक्‍की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget