एक्सप्लोरर

Inflation Impact: आखिर एक साल में क्यों दोगुने हो गए सब्जियों के दाम, क्यों लोग एक किलो की जगह सिर्फ एक पाव खरीदने पर हैं मजबूर

Inflation Impact News: महंगाई में सबसे ज्‍यादा हिस्‍सेदारी निभाने वाली खाद्य महंगाई दर अप्रैल में बढ़कर 8.4 फीसदी पहुंच गई थी. इसका प्रमुख कारण महंगा ईंधन रहा है.

Inflation Impact News Update: सब्जियों के दाम (Inflation) पिछले एक साल में जिस तेजी से बढ़े हैं, लोगों की खरीदारी भी उसी रफ्तार से कम होती दिखाई दे रही है. महंगी सब्जियों (Vegetable Prices) की वजह से लोग कम खरीद कर रहे हैं. सरकारी आंकड़ों (Inflation Data) पर नजर डालें तो अधिकतर सब्जियों की कीमतें पिछले साल से दोगुनी हो गई है. अगर सिर्फ टमाटर की बात करें तो दिल्‍ली में अभी यह 39 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है, जबकि एक साल पहले इसकी कीमत 15 रुपये थी.

देश की राजधानी दिल्ली को छोड़ दें तो अन्‍य शहरों में टमाटर (Tomato Inflation) कई गुना महंगा हो चुका है. मुंबई में इसकी कीमत 77 रुपये प्रति किलो है, जो पिछले साल 28 रुपये के भाव था. कोलकाता में भी पिछले साल 38 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 77 रुपये पहुंच चुका है. रांची में भी इसकी कीमत 50 रुपये प्रति किलो है, जो पिछले साल तक 20 रुपये के भाव बिक रहा था.

उत्‍पाद राज्‍यों से सप्‍लाई पर दिखा असर

मंडी में कारोबारियों से बात करने पर पता चला कि टमाटर की कीमतों में वृद्धि का कारण इसके उत्‍पादक राज्‍यों से अन्‍य जगहों पर सप्‍लाई घटना है. आंध्र प्रदेश और कर्नाटक टमाटर उत्‍पादन के प्रमुख राज्‍य हैं. इन्हीं जगहों से इसकी सप्‍लाई पर बाधाएं आ रही हैं. टमाटर ही नहीं अन्‍य सब्जियों के दाम भी बेतहाशा बढ़ रहे हैं.

दिल्‍ली में पिछले साल आलू का भाव 20 रुपये प्रति किलो था, जो अब 22 रुपये के भाव बिक रहा है. इसी तरह, मुंबई में पिछले साल तक 21 रुपये किलो बिक रहा आलू अब 27 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है. कोलकाता में भी पिछले साल के 16 रुपये से बढ़कर आलू 27 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है. रांची में भी एक साल के भीतर इसकी कीमत 17 रुपये से 20 रुपये किलो पहुंच गई है.

महंगा तेल है सबसे बड़ी वजह

इस बढ़ती महंगाई पर देश के जाने माने अर्थशास्त्रियों का कहना है कि सब्जियों की कीमतों में उछाल आने का सबसे बड़ा कारण महंगा ईंधन है. डीजल के दाम ज्‍यादा होने की वजह से सब्जियों की ढुलाई पर खासा असर पड़ा है, जिससे इसकी खुदरा कीमतों में उछाल आया. आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल में ऊर्जा क्षेत्र की महंगाई दर 10.80 फीसदी पहुंच गई, जो एक महीने पहले तक 3.5 फीसदी थी. इससे खाद्य वस्‍तुओं की महंगाई दर भी 1.6 फीसदी से छलांग लगाकर 8.4 फीसदी पहुंच गई.

ये भी पढ़ें

FD Rates Hike: इस सरकारी बैंक ने ग्राहकों को दी खुशखबरी! FD पर मिलेगा अब ज्यादा रिटर्न

NPS Account: पत्नी के नाम पर खोलें ये खाता, 5000 के निवेश पर मिलेगी मोटी रकम और अच्छी पेंशन भी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget