एक्सप्लोरर

Rupee Record Low: अमेरिकी चुनाव अपडेट के बीच रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, अब RBI के दखल की आस

Rupee At Record Low Level: भारतीय रुपये की आज हालत खराब है और ये अपने ऑलटाइम निचले स्तर पर आ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के अपडेट के चलते डॉलर की मजबूती से रुपया कमजोर हो रहा है.

Rupee At Record Low: अमेरिकी चुनाव के नतीजों की तस्वीर जैसे-जैसे थोड़ी साफ होती जा रही है, वहीं डॉलर में मजबूती बढ़ती जा रही है. इसके बाद डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट बढ़ गई और ये अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है. बुधवार को रुपये में 84.19 रुपये प्रति डॉलर के निचले लेवल देखे जा रहे हैं और ये ऐतिहासिक निचला स्तर है. आज सुबह डॉलर के मुकाबले रुपये में 5 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार खुला था. डॉलर के मुकाबले 5 पैसे गिरकर 84.16 रुपये प्रति डॉलर पर करेंसी की शुरुआत हुई थी. इससे पहले मंगलवार को रुपया 84.11 के लेवल पर बंद हुआ था. 

क्या रिजर्व बैंक करेगा रुपये को सपोर्ट

रुपये में कमजोरी इतनी ज्यादा हो गई है कि अब ऐसा लग रहा है कि देश के केंद्रीय बैंक को इस मामले में दखल देना होगा और रुपये की कमजोरी थामने के उपाय करने होंगे. अमेरिकी डॉलर में मजबूती का रिवर्स असर भारतीय रुपये पर आ गया है और ये गिरावट के साथ खुला और लगातार निचले स्तर तोड़ता जा रहा है. 

प्रतिशत के हिसाब से कितनी है रुपये की गिरावट

आज की करेंसी गिरावट को देखें तो रुपया 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. 

अन्य एशियाई करेंसी की भी हालत पतली

चाइनीज युआन से लेकर कोरियन वॉन, मलेशियाई रिंगिट और थाई करेंसी में भी आज जोरदार गिरावट है और ये 1 फीसदी से लेकर 1.3 फीसदी तक नीचे कारोबार कर रही हैं. इस लिहाज से देखें तो प्रतिशत के हिसाब में भारतीय करेंसी इन एशियाई मुद्राओं से बेहतर स्थिति में है लेकिन घरेलू स्तर पर तो ये रिकॉर्ड लो लेवल पर आ ही चुकी हैं.

डॉलर इंडेक्स उछलकर 4 महीने के ऊंचे भाव पर

डॉलर इंडेक्स में 4 महीने का ऊंचा भाव देखा जा रहा है और ये 1.5 फीसदी उछलकर 105.19 पर आ गया है. ये तेजी खासतौर पर इसलिए भी आई है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की उम्मीद बढ़ती जा रही है जिसके चलते वहां ट्रंप टेड्स कहे जाने वाले ट्रेड में निवेशकों का इंटरेस्ट बढ़ता जा रहा है.

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 10 साल के उच्च स्तर पर

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 15 बेसिस पॉइंट चढ़कर 4.44 फीसदी पर आ गई है जो कि इसका 10 साल का हाई लेवल है. इसके साथ ही यूएस इक्विटी फ्यूचर्स में तेज रैली देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें

US Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में सट्टा बाजार का दांव ट्रंप या हैरिस में से किस पर, संकेत हैरान कर देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget