एक्सप्लोरर

Flight Delay Rules: यात्रियों को बड़ी खुशखबरी, फ्लाइट लेट होने पर नहीं दिक्कत, बदल गए नियम

Big Relief For Passengers: हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट लेट होने के बाद लोग टरमैक पर बैठकर खाना खाने लगे थे. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है.

Big Relief For Passengers: ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने देश के एविएशन सेक्टर के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. इनके जरिए यात्रियों को बड़ी सुविधा दी गई है. अब बोर्डिंग के बाद अगर उड़ान में देरी होती है तो वो विमान से बाहर निकलकर एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट से बाहर जा सकते हैं. नए नियम के चलते अब पैसेंजर्स को बोर्डिंग के बाद लंबे समय तक एयरप्लेन के अंदर बैठे रहना नहीं पड़ेगा. हाल ही में बोर्डिंग के बाद यात्रियों के विमान में फंसे रहने के कई मामले सामने आए थे. इसके चलते नियमों में बदलाव करना पड़ा है.

बोर्डिंग के बाद लंबे समय तक प्लेन के अंदर नहीं बैठना पड़ेगा

बीसीएएस के डायरेक्टर जुल्फिकार हसन ने कहा कि 30 मार्च को एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को यह दिशानिर्देश जारी किए गए थे. ये नियम अब लागू होंगे और यात्रियों की परेशानी कम करने में मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि पैसेंजर्स को बोर्डिंग के बाद लंबे समय तक एयरप्लेन के अंदर बैठे रहना नहीं पड़ेगा. एयरपोर्ट ऑपरेटरों को गाइडलाइंस को लागू करने के लिए स्क्रीनिंग सहित बुनियादी ढांचे की व्यवस्था करनी होगी. हालांकि, यात्रियों को प्लेन से उतरने की मंजूरी एयरलाइन और सुरक्षा एजेंसियां ही दे सकेंगी.  

क्यों बदलने पड़े नियम 

इसी साल जनवरी में कई फ्लाइट लेट होने की घटनाएं सामने आई थीं. इसके बाद एयरपोर्ट टरमैक पर ही बैठकर पैसेंजर खाना खाने लगे थे. कई यात्री इंडिगो के प्लेन से निकलकर मुंबई एयरपोर्ट के टरमैक पर जाकर बैठ गए थे. यह फ्लाइट गोवा से दिल्ली जा रही थी और काफी लेट हो चुकी थी. इस घटना को संज्ञान में लेते हुए बीसीएएस ने इंडिगो (IndiGo) और एमआईएएल (MIAL) पर 1.80 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था.

नई गाइडलाइन में और क्या बदला  

नई गाइडलाइन में कई अन्य बदलाव भी किए गए हैं. 

  1. एयरपोर्ट पर स्मार्ट सिक्योरिटी लेंस लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों का अनुभव बेहतर हो सके. 
  2. इसी महीने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फुल बॉडी स्कैनर काम करने लगेंगे.  
  3. इसके अलावा जिन एयरपोर्ट पर सालाना पैसेंजर ट्रैफिक 50 लाख से ज्यादा है, वहां भी स्कैनर लगाए जाएंगे.  
  4. बीसीएएस ने 7 एयरलाइन्स को एयरक्राफ्ट की लैंडिंग हो जाने के बाद समय से लोगों के बैग पहुंचाने का निर्देश भी दिया है.

ये भी पढ़ें 

Tata Tech BMW JV: टाटा टेक और बीएमडब्लू के ज्वॉइंट वेंचर का ऐलान, शेयरों में आया उछाल  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget