एक्सप्लोरर

RBI 2000 Note: साल भर से ज्यादा बीता समय, अभी भी लोगों के पास पड़े हैं 7,500 करोड़ से ज्यादा के 2000 वाले नोट

Rs 2000 Note Data: रिजर्व बैंक ने पिछले साल मई महीने में 2 हजार रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया था. उसके बाद लोगों को नोट बदलने की सुविधा मिली थी...

दो हजार रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर हुए साल भर से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी आरबीआई को पूरी करेंसी नहीं मिल पाई है. ताजे आंकड़ों के अनुसार, अभी भी लोगों के पास 7,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की वैल्यू के 2 हजार वाले नोट पड़े हुए हैं.

आरबीआई को वापस मिले इतने नोट

रिजर्व बैंक ने एक बयान में इसकी जानकारी दी. सेंट्रल बैंक ने सोमवार को कहा कि उसे अभी तक 2 हजार रुपये के 97.87 फीसदी नोट वापस मिल गए हैं. हालांकि अभी भी 2 हजार रुपये के जो नोट आरबीआई के पास वापस नहीं आए हैं, उनकी वैल्यू 7,581 करोड़ रुपये है. यानी कह सकते हैं कि अभी लोगों के पास 7,500 करोड़ रुपये से ज्यादा के 2 हजार वाले नोट पड़े हुए हैं.

पिछले साल मई में हुआ था ऐलान

रिजर्व बैंक ने पिछले साल 19 मई को 2 हजार रुपये के नोट को सर्कुलेशन से वापस लेने का ऐलान किया था. उस समय 3.56 लाख करोड़ रुपये के 2 हजार के नोट सर्कुलेशन में थे. दो हजार रुपये के नोट नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद पेश किए गए थे. नोटबंदी में 500 रुपये और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद कर दिया गया था. उस समय एक बार में भारी मात्रा में नकदी की आपूर्ति करने की जरूरत थी, जिसके लिए सेंट्रल बैंक ने 2000 रुपये की बड़ी करेंसी बाजार में उतारने का फैसला लिया था. बाद में बाजार में पर्याप्त करेंसी हो जाने के बाद सेंट्रल बैंक ने 2 हजार रुपये के बड़े नोट को वापस लेने का फैसला लिया.

लोगों को मिली थी बदलने की सुविधा

रिजर्व बैंक ने उस समय भी साफ किया था कि 2 हजार रुपये के नोट बंद नहीं किए गए हैं. सेंट्रल बैंक ने लोगों को 2 हजार रुपये के नोट को बदलने की सुविधा दी थी. उसके लिए 500 रुपये के नए नोटों की छपाई तेज कर दी गई थी. 2000 रुपये के नोटों को बदलने की सुविधा सभी बैंक शाखाओं में पिछले साल 22 मई से शुरू हुई थी.

रिजर्व बैंक ने सभी बैंक शाखाओं में 2000 रुपये के नोट को बैंक अकाउंट में जमा करने की सुविधा दी थी. लोग अपने बैंक अकाउंट में 2000 रुपये के नोट को जमा करा सकते थे. यह सुविधा सभी बैंक शाखाओं में 7 अक्टूबर 2023 तक उपलब्ध थी. वहीं आरबीआई के 19 इश्यू ऑफिस में नोटों को बदलने की सुविधा दी गई थी. 9 अक्टूबर 2023 से आरबीआई के 19 इश्यू ऑफिस में नोट बदलने के साथ अपने अकाउंट में जमा कराने की सुविधा मिल रही है.

ये भी पढ़ें: 450 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 24,140 अंक के पार, डिफेंस शेयरों में दिखी रौनक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget