एक्सप्लोरर

Retail Investors: खुदरा निवेशकों को खूब भाए इंडेक्स फंड, चार साल में 12 गुना हो गए फोलियो

Mutual Funds: खुदरा निवेशकों के बीच इंडेक्स फंड्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. इनकी संख्या पिछले चार साल में 12 गुना तक बढ़ गई हैं. इंडेक्स म्यूचुअल फंडों की संख्या मार्च 2024 में 207 हो गई है.

Mutual Fund Investment: भारत में पिछले कुछ सालों में रिटेल निवेशकों की संख्या में चार गुना तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जेरोधा फंड हाउस द्वारा की गई स्टडी से खुलासा हुआ है कि मार्च 2020 में से लेकर मार्च 2024 तक इंडेक्स म्यूचुअल फंडों की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और यह चार सालों में 12 गुना तक बढ़कर 207 हो गई है. पहले इसकी संख्या 44 थी. इसके साथ ही इंडेक्स फंडों में रिटेल फोलियो की संख्या दिसंबर 2023 में 59.37 लाख हो गई थी. वहीं मार्च 2020 में इसकी संख्या 4.95 लाख रुपये थी.

जेरोधा की रिपोर्ट के मुताबिक इंडेक्स फंडों का ऐसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) का दबदबा निफ्टी 50 में भी बढ़ गया है. इन फंडों का मार्च 2020 में AUM 8000 करोड़ रुपये था जो मार्च 2024 में 25 गुना तक बढ़कर 2,13,500 करोड़ रुपये हो गया है.

डेट इंडेक्स फंड्स में आई बढ़त

डेट इंडेक्स फंड्स के AUM में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. मार्च 2021 में AUM जीरो था जो मार्च 2024 में बढ़कर 1.1 लाख करोड़ रुपये हो गया है. इसमें डेट इंडेक्स फंड्स का कुल हिस्सा 51.5 फीसदी है और इक्विटी फंड का हिस्सा 48.5 फीसदी के आसपास है. इंडेक्स फंड्स की निवेशकों के बीच बढ़ती हुई मांग को देखते हुए कई म्यूचुअल फंड्स ने पिछले चार सालों में कई तरह के इक्विटी और डेट इंडेक्स फंड्स लॉन्च कर दिए हैं. मार्च 2021 तक इनकी संख्या 44 थी, जो मार्च 2024 में बढ़कर 207 हो गई है. ऐसे में इसमें कुल 370 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

जीरोधा फंड हाउस के सीईओ विशाल जैन ने इस रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों की संख्या में बड़ी संख्या इंडेक्स फंड वालों की है. पिछले वित्त वर्ष में नए जुड़े पोर्टफोलियो में से 11 फीसदी इंडेक्स फंड्स का हिस्सा है. इसके साथ ही उन्होंने ने यह भी कहा कि आजकल के रिटेल निवेशक ज्यादा आसान फंड्स में निवेश करना पसंद करते हैं. ऐसे में इंडेक्स फंड्स उनका पसंदीदा विकल्प बना गया है.

निफ्टी 50 इंडेक्स में इंडेक्स फंड्स का बढ़ रहा दबदबा

इस स्टडी से यह भी पता चला है कि निफ्टी 50 इंडेक्स में इंडेक्स फंड्स का दबदबा बढ़ा है और यह कुल इक्विटी इंडेक्स फंड के एसेट अंडर मैनेजमेंट में 52,000 करोड़ रुपये यानि 70.7 फीसदी हिस्सेदारी है. इसके बाद दूसरे नंबर पर निफ्टी नेक्स्ट 50 (Nifty Next 50) का नंबर आता है जिसका AUM 10,000 करोड़ रुपये है. इसके अलावा जीरोधा के भी दो इंडेक्स फंड्स हैं  जिसका नाम निफ्टी लार्ज मिडकैप 250 इंडेक्स फंड  और एलएसएस टैक्स सेवर निफ्टी लार्ज मिडकैप 250 फंड्स हैं.

ये भी पढ़ें-

Budget 2024: एमएसएमई के लिए बजट में खुला खजाना, लेकिन एक्सपर्ट उठा रहे हैं ये बड़े सवाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget