एक्सप्लोरर

Retail Inflation Data: महंगी सब्जियों के चलते 9 महीने के उच्च स्तरों पर आ गई महंगाई, सितंबर में 5.49 फीसदी रही खुदरा महंगाई दर

Food Inflation Data: सितंबर 2024 में खाद्य महंगाई फिर से 9 फीसदी को पार करते हुए 9.24 फीसदी पर जा पहुंची है जो कि अगस्त में 5.66 फीसदी रही थी.

Retail Inflation Data For September 2024: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) के गवर्नर की आशंका सच साबित हुई है. सब्जियों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के चलते खुदरा महंगाई दर ( Retail Inflation Rate) में तेज उछाल देखने को मिला है. सितंबर 2024 के लिए जारी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI Index) के मुताबिक सितंबर 2024 में खुदरा महंगाई दर 5 फीसदी को भी पार करते हुए 5.49 फीसदी पर जा पहुंची है जो अगस्त 2024 में 3.65 फीसदी रही थी. जुलाई 2024 में खुदरा महंगाई दर 3.54 फीसदी थी. खुदरा महंगाई दर आरबीआई के टोलरेंस बैंड 4 फीसदी के पार जा पहुंची है. 

9.24 फीसदी रही खाद्य महंगाई दर 

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सितंबर 2024 के लिए खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक सितंबर 2024 में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 5.49 फीसदी पर जा पहुंची है. ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 5.87 फीसदी और शहरी इलाकों में 5.05 फीसदी रही है. मंत्रालय ने बताया कि खुदरा महंगाई दर में ये तेज उछाल, हाई बेस इफेक्ट और मौसम के चलते हुआ है. सितंबर 2024 में खाद्य महंगाई दर में भी भारी बढ़ोतरी आई है और ये 9.24 फीसदी पर जा पहुंची है.  ग्रामीण इलाकों में खाद्य महंगाई दर 9.08 फीसदी तो शहरी इलाकों में 9.56 फीसदी रही है. अगस्त 2024 में खाद्य महंगाई दर 5.66 फीसदी रही थी.  इससे पहले आज वाणिज्य मंत्रालय ने जो होलसेल महंगाई के डेटा जारी किए उसके मुताबिक थोक महंगाई दर में भी उछाल देखने को मिला है.    

सब्जियों की कीमतों ने बढ़ाई महंगाई 

सांख्यिकी मंत्रालय ने खुदरा महंगाई दर का जो आंकड़ा जारी किया है उसके मुताबिक सितंबर महीने में सब्जियों की महंगाई दर में भारी बढ़ोतरी आई है. सितंबर में सब्जियों की महंगाई दर 35.99 फीसदी रही है जो अगस्त में 10.71 फीसदी रही थी. दूध और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स की महंगाई दर में बढ़ोतरी आई है और ये सितंबर में 3.03 फीसदी रही है जो अगस्त में 2.98 फीसदी रही थी.   दालों की महंगाई में कमी आई है और ये अगस्त के 13.60 फीसदी के मुकाबले घटकर 9.81 फीसदी पर आ गई है. अनाज और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स की महंगाई दर भी कम हुई है और सितंबर में 6.84 फीसदी रही है जो अगस्त में 7.31 फीसदी रही थी. चीनी की महंगाई दर घटकर 3.46 फीसदी, अंडों की महंगाई दर में घटकर 6.31 फीसदी रही है. मीट और मछली की महंगाई दर घटकर 2.66 फीसदी पर आ गई है. 

सस्ते कर्ज की उम्मीदों पर फिरा पानी

सितंबर में खुदरा महंगाई दर आरबीआई के 4 फीसदी के टोलरेंस बैंड से बहुत ज्यादा ऊपर 5.49 फीसदी पर जा पहुंची है. दिसंबर 2024 में अब आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक होगी. और अगले दो महीनों में खुदरा महंगाई दर 4 फीसदी तक नीचे नहीं आया है तो इस बात के बेहद आसार है कि आरबीआई रेपो रेट में कमी कर महंगे कर्ज से राहत दिलाएगा. 

ये भी पढ़ें 

WPI inflation: त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका, थोक महंगाई दर सितंबर में बढ़कर 1.84 फीसदी हुई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Hike: अब घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानें कितने रुपए बढ़ गई गैस की कीमत, बिगड़ा रसोई का बजट
LPG Price Hike: अब घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानें कितने रुपए बढ़ गई गैस की कीमत, बिगड़ा रसोई का बजट
Tech Layoffs: 5 महीने में 1 लाख की छंटनी, 2026 में टेक सेक्टर का सुनहरा दौर खत्म, जानें किन कंपनियों ने दिया बड़ा झटका
Tech Layoffs: 5 महीने में 1 लाख की छंटनी, 2026 में टेक सेक्टर का सुनहरा दौर खत्म, जानें किन कंपनियों ने दिया बड़ा झटका
Edible Oil Rules: बाजार से गायब होगा 900 और 950 ML का तेल का पैकेट, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
Edible Oil Rules: बाजार से गायब होगा 900 और 950 ML का तेल का पैकेट, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
Bank KYC: केवाईसी के तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया भारी भरकम जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?
Bank KYC: केवाईसी के तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया भारी भरकम जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget