एक्सप्लोरर

Reliance Power Share Price: अनिल अंबानी की कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी, जानिए क्या है कारण

Reliance Power Share Price: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त रैली देखने को मिली है. जानते हैं इसके पीछे क्या कारण है.

Reliance Power Share Upper Circuit: कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. आज कंपनी के शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ बीएसई पर 23.83 रुपये पर पहुंच गए हैं. खास बात ये है कि कंपनी के शेयरों में पिछले पांच दिनों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है और यह 20 फीसदी तक बढ़ चुके हैं.

क्यों दिख रही रिलायंस पावर के शेयरों में तूफानी तेजी?

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने पिछले हफ्ते तीनों बैंकों यानी आईसीआईसीआई बैंक, डीबीएस और एक्सिस बैंकों के कर्ज को चुका दिया है. इसके साथ ही रिलायंस पावर की पेरेंट कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर भी जल्द ही जेसी फ्लावर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के 2,100 करोड़ रुपये के कर्ज को चुकाने के लिए लगातार काम कर रही है.

कर्ज मुक्त होना चाहती है कंपनी

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बैंक के एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी है कि रिलायंस पावर इस वित्त वर्ष के अंत तक अपने सभी कर्जों का निपटारा करना चाहती है. कंपनी आईडीबीआई बैंक के 400 करोड़ रुपये के लोन को छोड़कर सभी कर्जों को चुकाने की तैयारी कर रही है.

शेयर मार्केट को दी गई जानकारी के मुताबिक 7 जनवरी 2024 को रिलायंस पावर और जेसी फ्लावर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन ने 20 मार्च 2024 तक के लिए एक एक स्टैंडस्टिल एग्रीमेंट किया था, जिसके मुताबिक जेसी फ्लावर्स रिलायंस पर किसी तरह का एक्शन नहीं लेगा. अब इस समझौते को 31 मार्च 2024 तक के बढ़ा दिया गया है.

अनिल अंबानी की कंपनियों पर है कितना कर्ज

रिलायंस पावर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर 2023 तक अनिल अंबानी की इस कंपनी के ऊपर कुल 765 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया था. वहीं रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के ऊपर इस दौरान कुल 4,233 करोड़ रुपये का कर्ज है. रिलायंस पावर ने अप्रैल 2023 में केनरा बैंक और जेसी फ्लावर्स एआरसी के कर्ज को चुका दिया था. 

ये भी पढ़ें-

NPS खाते में अब आधार 2 फैक्टर वेरिफिकेशन होगा अनिवार्य, जानें कब लागू होंगे नए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget