एक्सप्लोरर

NPS खाते में अब आधार 2 फैक्टर वेरिफिकेशन होगा अनिवार्य, जानें कब लागू होंगे नए नियम

NPS New Rule: एनपीएस खाते में लॉगिन के नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिनके बाद आपके लिए बहुत कुछ बदल जाएगा.

NPS New Rule 2024: अगर आप 'नेशनल पेंशन सिस्टम' के खाताधारक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. पेंशन फंड नियामक पीएफआरडीए (PFRDA) नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के मौजूदा लॉगिन प्रोसेस में बदलाव करने का फैसला किया है. यह नए नियम 1 अप्रैल 2024 यानी अगले महीने से लागू हो जाएंगे.

टू-फैक्टर आधार ऑथेंटिकेशन को किया गया लागू

पेंशन फंड रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने यह जानकारी दी थी कि वह अपने सिक्योरिटी फीचर्स को बढ़ाने जा रहा है. अब एनपीएस खाते में लॉगिन करने के लिए दो सत्यापन (टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन) की जरूरत पड़ेगी. सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी (CRS) सिस्टम में लॉगिन करने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन प्रोसेस (Two-Factor Authentication) के बाद लॉगिन किया जा सकेगा. पेंशन फंड के रेगुलेटर ने इसे लेकर सर्कुलर भी जारी कर दिया है.

आधार बेस्ड सत्यापन होना जरूरी

PFRDA ने इस मामले पर सर्कुलर जारी करके जानकारी दी है कि अब CRA सिस्टम में लॉगिन करने के लिए अतिरिक्त सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े जाएंगे. यह नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगा. इसके बाद एनपीएस खाताधारकों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ-साथ आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा. इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद ही अब यूजर्स अपने सीआरए सिस्टम में लॉगिन कर पाएंगे. पीएफआरडीए ने अपने जारी सर्कुलर में कहा है कि आधार-बेस्ड लॉगिन ऑथेंटिकेशन से सीआरए में लॉगिन करना ज्यादा सुरक्षित होगा. 

मौजूदा वक्त में यह है सिस्टम

मौजूदा समय में एनपीएस खाताधारकों को CRA सिस्टम में लॉगिन करने के लिए केवल एनपीएस आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में आधार बेस्ड सत्यापन की सिक्योरिटी फीचर को ऐड करने के बाद यूजर्स को आईडी पासवर्ड के साथ ही आधार बेस्ड ऑथेंटिकेशन यानी आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भी दर्ज करना होगा.

इस तरह अब कर पाएंगे एनपीएस खाते में लॉगिन

  • इसके लिए सबसे पहले एनपीएस की आधिकारिक वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर विजिट करें.
  • आगे Login with PRAIN/IPIN पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपके सामने एक नया विंडो खुलेगा.
  • आगे अपना एनपीएस आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
  • आगे दिए गए कैप्चा दर्ज करें.
  • इसके बाद आधार ऑथेंटिकेशन प्रोसेस को पूरा करने के लिए आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा.
  • इसके यहां दर्ज कर दें.
  • आप अपने एनपीएस खाते को खोल पाएंगे.

ये भी पढ़ें-

Stock Market Opening: सपाट शुरुआत के बाद बाजार ऊपर, सेंसेक्स 72200 के पास, निफ्टी भी चढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget