एक्सप्लोरर

Reliance Industries Share: जानिए सरकार के किस फैसले के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आई सबसे बड़ी गिरावट!

Reliance Industries Share Update: सरकार के विंडफॉल टैक्स लगाने के फैसले के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 9 फीसदी नीचे घटकर 2370 रुपये के लेवल तक नीचे जा गिरा.

Reliance Industries Share: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर में अमूमन उचार चढ़ाव बेहद सीमित दायरे में देखा जाता है. बाजार में गिरावट आने के बाद भी रिलायंस इंडस्ट्रीज में जल्दी बड़ी गिरावट नहीं आती है. लेकिन शुक्रवार को केंद्र सरकार के एक फैसले के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर औंधे मुंह जा गिरा. सरकार ने देश की ऑयल रिफानिंग और मार्केटिंग कंपनियों पर निर्यात से हो रहे बड़े फायदे के मद्देनजर विंडफॉल टैक्स ( Windfall Tax) लगाने का ऐलान कर दिया. सरकार ने पेट्रोल डीजल और एटीएफ के निर्यात पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान कर दिया तो घरेलू क्रूड प्रोडक्शन पर 23,450 रुपये प्रति बैरल का सेस लगा दिया. 

9 फीसदी गिरा रिलायंस का शेयर
सरकार के इस फैसले का सबसे बड़ा असर रिलायंस इंडस्ट्रीज पर पड़ा क्योंकि वो कंपनी पेट्रोल डीजल और हवाई ईंधन की बड़ी एक्सपोर्टरों में से एक है. वहीं क्रूड ऑयल की प्रोडक्शन भी करती है. सरकार के इस फैसले के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 9 फीसदी नीचे जा लुढ़का. गुरुवार को शेयर 2595 रुपये पर क्लोज हुआ था. लेकिन शुक्रवार को शेयर 225 रुपये घटकर 2370 रुपये के लेवल तक नीचे जा गिरा. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैपिटलाईजेशन में भी जबरदस्त गिरावट आ गई. रिलायंस का शेयर 7.20 फीसदी की गिरावट के साथ 2408.70 रुपये पर बंद हुआ. सरकार के इस फैसले के चलते चेन्नई पेट्रोलियम का शेयर 13 फीसदी नीचे गिरकर 272.70 रुपये पर आ गया. तो मैंगलोर रिफाइनरी के शेयर में करीब 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. तो ओएनजीसी का शेयर 13.53 फीसदी गिरकर बंद हुआ.

कंपनियों को हो रहा था बड़ा मुनाफा 
दरअसल रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते देश की सरकारी और खासतौर से प्राइवेट ऑयल रिफाइनरी कंपनियां रूस से सस्ते में कच्चा तेल आयात कर उसे रिफाइन करने के बाद  ऊंचे दाम पर विदेशों में पेट्रोल डीजल और हवाई ईंधन बेच रही है. जिससे उन्हें जबरदस्त मुनाफा हो रहा है. विदेशों में ज्यादा पेट्रोल डीजल बेचने के कारण देश के कई राज्यों में ईंधन संकट खड़ा हो गया है. वहीं घरेलू कच्चे तेल के भी एक्सपोर्ट पर भी इन कंपनियों को फायदा हो रहा है. जिसके चलते सरकार ने इन कंपनियों पर विंडफॉल टैक्स लगाया है. 

ये भी पढ़ें

Excise Duty Hike: सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, जानें आप पर असर

Tax Hike On Gold: सोने का आयात हुआ महंगा, सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 7.5 से बढ़ाकर 12.50 फीसदी किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया-इंडिगो की संसद में पेशी, फ्लाइट लेट और सेफ्टी पर होंगे सवाल
एयर इंडिया-इंडिगो की संसद में पेशी, फ्लाइट लेट और सेफ्टी पर होंगे सवाल
Gold Silver Price: 1.5 लाख के पार हुआ सोना, चांदी ने भी किया बजट टाइट, दशहरे के बाद क्या और बढ़ेंगे दाम?
1.5 लाख के पार हुआ सोना, चांदी ने भी किया बजट टाइट, दशहरे के बाद क्या और बढ़ेंगे दाम?
SBI के 3.75 लाख ग्राहकों का डेटा लीक, हैकर्स का बड़ा दावा
SBI के 3.75 लाख ग्राहकों का डेटा लीक, हैकर्स का बड़ा दावा
Wipro की लाखों की नौकरी छोड़ी, अब कैसे 60 करोड़ महीना कमा रहा शख्स?
Wipro की लाखों की नौकरी छोड़ी, अब कैसे 60 करोड़ महीना कमा रहा शख्स?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget