एक्सप्लोरर

Reliance Industries: रिलायंस के शेयरहोल्डर्स के शेयर हो जाएंगे दोगुने, कल होने वाला है बड़ा ऐलान

Bonus Share: कंपनी ने सितंबर में हुई एनुअल जनरल मीटिंग बोनस शेयर बांटेने का फैसला लिया था. इसकी रिकॉर्ड डेट की घोषणा सोमवार की बैठक में हो सकती है.

Bonus Share: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरहोल्डर्स को सोमवार को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. कंपनी के शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर देने की रिकॉर्ड डेट का ऐलान सोमवार को हो सकता है. कंपनी ने सितंबर में हुई एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में फैसला लिया था कि वह बोनस शेयर (Bonus Share) बांटेगी. हर एक शेयर पर कंपनी एक शेयर देगी. इसके चलते हर शेयरहोल्डर के शेयर दोगुने हो जाएंगे. 

रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से दीवाली गिफ्ट है यह बोनस इश्यू

रिलायंस इंडस्ट्रीज का यह बोनस इश्यू स्टॉक मार्केट पर अपने तरह का सबसे बड़ा होने वाला है. इसे फेस्टिव सीजन में निवेशकों के लिए तोहफा माना जा रहा है. रिलायंस ने इसे दीवाली गिफ्ट का नाम दिया है. हालांकि, अभी तक इसकी रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की गई है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा माना जा रहा है कि बोनस शेयर इश्यू करने का फैसला 14 अक्टूबर को हो सकता है. सोमवार को कंपनी अपने तिमाही और छमाही नतीजों का रिव्यू करने के बाद उन्हें मंजूर भी कर सकती है. 

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में होगी तिमाही नतीजों की समीक्षा

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 14 अक्टूबर को होने वाले है. इस दौरान 30 सितंबर को खत्म हुई तिमाही के नतीजों की समीक्षा की जाएगी. सेबी के नियमों के अनुसार, सिक्योरिटीज में लेनदेन के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज की ट्रेडिंग विंडो 1 अक्टूबर, 2024 को बंद हो गई थी. यह तिमाही रिजल्ट सामने आने के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी.

आईपीओ आने के बाद 6वीं बार कंपनी ला रही बोनस इश्यू

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बोनस इश्यू लाने का फैसला आईपीओ आने के बाद 6वीं बार किया है. साथ ही यह एक दशक में दूसरा बोनस इश्यू है. कंपनी ने कहा था कि हम लगातार अपने निवेशकों को लाभ देना चाहते हैं. साल 2017 से हमारा स्वर्णिम दशक शुरू हुआ है. इसका इनाम शेयरहोल्डर्स को भी मिलना चाहिए. साल 2017 में भी कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स के शेयर दोगुने कर दिए थे.

ये भी पढ़ें 

Hyundai IPO: अगले हफ्ते एंट्री लेगा देश का सबसे बड़ा आईपीओ, ये कंपनियां भी आजमाएंगी अपनी किस्मत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget