एक्सप्लोरर

क्या फिर सस्ता होगा होम-कार लोन? आज से RBI एमपीसी की बैठक, जानें क्या कहते हैं जानकार

RBI MPC Meet: भारतीय आर्थिक स्थिति  का आकलन करने के लिए आरबीआई (RBI) मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक मुंबई में चल रही है. समिति आर्थिक रीपो रेट और दूसरे पॉलिसी पर फैसला लेगी.

RBI Monetary Policy 2025: भारतीय आर्थिक स्थिति  का आकलन करने के लिए आरबीआई (RBI) मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक मुंबई में सोमवार से चल रही है. इस समिति में 6 सदस्य हैं. समिति आर्थिक स्थिति का आकलन करके रेपो रेट और दूसरे पॉलिसी पर फैसला लेगी. 1 अक्टूबर तक चलने वाली इस मीटिंग के फैसले की घोषणा बुधवार को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा करेंगे.

इस बैठक के दौरान मेंबर महंगाई, आर्थिक विकास और बाजार की स्थिति पर चर्चा करेंगे. साथ ही, पिछले वित्तीय वर्ष की स्थिति का भी जायजा लिया जाएगा. समिति की पिछली बैठक अगस्त महीनें में हुई थी, उसमें रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत की दर पर स्थिर रखा गया था. जून में 50 बेसिस पॉइंट और फरवरी–अप्रैल में 25-25 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई थी. 

रेपो रेट पर क्या कहते हैं जानकार?

ICRA की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर का मानना है कि, जीएसटी ट्रांसफॉर्म से अक्टूबर-नवंबर 2025 में महंगाई में कमी आ सकती है, लेकिन इसके बाद उन्होंने महंगाई बढ़ने की उम्मीद जताई हैं. नायर ने बताया कि जीएसटी सुधार से  मांग बढ़ सकती हैं. जिसके कारण अक्टूबर की बैठक में रीपो रेट स्थिर रहने की संभावना अधिक है. 

IDFC FIRST बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री गौरा सेन गुप्ता ने बताया पहले तिमाही के फाइनेंशियल कंडीशन में मजबूती आई हैं. जिसको देखते हुए, आरबीआई पहले टैक्स और जीएसटी कट के प्रभाव को ध्यान में रखकर ही आगे के फैसलें लेगी. त्योहारी सीजन के बाद, उपभोक्ता मांग और अमेरिकी टैरिफ बातचीत पर फैसला होगा. अगर सब कुछ सही रहा तो और दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता हो पाया तो टैरिफ 25 प्रतिशत तक कम हो सकते हैं. 

विशेषज्ञों ने बताया है कि अमेरिकी टैरिफ के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था धीमी रहेगी. जिससे मांग कमजोर होने की संभावना है. मांग कमजोर होने पर भारत के निर्यात और रोजगार पर सीधा असर पड़ेगा. हालांकि जीएसटी रिफॉर्म से थोड़ी राहत मिलेगी, पर सरकार को इस स्थिति में सुधार करने के लिए आर्थिक के साथ-साथ मौद्रिक स्तर पर कदम उठाने होंगे. इसके साथ ही सरकार को आर्थिक मामलों की दूसरे पहलूओं पर भी ध्यान देना होगा. 

महंगाई पर कैसा होगा असर?

आरबीआई ने पिछली बैठक में रीपो रेट में कोई बदलाव ना करते हुए इसे न्यूट्रल रखा था. उम्मीद जताई जा  रही है कि आरबीआई साल के आखिर तक धीरे धीरे ही सही पर रीपो रेट में कटौती शुरु करेगी. जिससे लोन सस्ते होंगे और मार्केट में पैसों को फ्लो बढ़ेगा.

जानकारों का मानना है कि, फाइनेंशियल ईयर 26 में महंगाई दर में कमी आ सकती हैं. हाल ही में सरकार के द्वारा जीएसटी रिफॉर्म लाया गया हैं, जिसका पॉजीटिव इम्पेक्ट महंगाई पर पड़ेगा और चीजों की कीमतों में कमी आएगी. अगस्त 2025 में भारत की खुदरा महंगाई 2.07 प्रतिशत थी हालांकि जुलाई में यह आँकड़ा  1.61 प्रतिशत थी. भारतीय जानकारों का मानना हैं कि, इस वित्तीय वर्ष में घरेलू सकल उत्पाद (GDP) वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत पर बने रहने की संभावना है. विशेषज्ञों ने बताया है कि अमेरिका के साथ चल रहे टैरिफ बातचीत का अगर पॉजिटीव रिजल्ट आता हैं तो वृद्धि दर में किसी भी तरह का बदलाव की आवश्यकता नहीं होगी. 

यह भी पढ़ें : HDFC बैंक को लगा तगड़ा झटका, दुबई में नए ग्राहक बनाने पर लगी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
Old Currency: 50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget