एक्सप्लोरर

RBI: इस बैंक ने कर दी साइबर सिक्‍योरिटी के नियमों की अनदेखी, आरबीआई ने लगाया बड़ा जुर्माना

Cyber Security Violations: भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों की अनदेखी करने वाले बैंक पर बड़ा जुर्माना लगाया है. बैंक ने साइबर सिक्‍योरिटी को लेकर न‍ियमों की अनदेखी की है. 

RBI Cyber Security Violations: भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बैंक पर भारी जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना साइबर सिक्‍योरिटी के नियमों को लेकर लगाया गया है. रिजर्व बैंक ने बताया कि साइबर ऑडिट और हैदराबाद पुलिस की जांच में बैंक की महत्वपूर्ण "खामियों" का खुलासा होने के बाद एपी महेश सहकारी बैंक पर 65 लाख रुपये का पेनल्‍टी लगाया गया है. जानकारी के मुताबिक हैकर्स ने इस बैंक में सेंधमारी की थी. फिशिंग मेल के जरिए सिस्‍टम से जनवरी 2022 में 12.48 करोड़ रुपये निकाल लिए गए थे. 

हैदराबाद पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, साइबर ऑडिट और पुलिस जांच में बैंक की महत्‍वपूर्ण खामियों का पता चला, जिसके कारण नियमों की अनदेखी हुई है. यह पहली बार है कि किसी बैंक के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की गई है. केंद्रीय बैंक ने कहा कि सभी बैंकों को इस तरह के नुकसान से बचने के लिए साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए. 

कैसे हुई सिस्‍टम में सेंधमारी 

एपी महेश को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक की ओर से साइबर धोखाधड़ी की घटना की सूचना देने के बाद, एक मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने कहा कि आपराधिक मामले को फिशिंग ईमेल की एक चेन के माध्यम से अंजाम दिया गया था, जिन्हें चतुराई से छिपाकर बैंक कर्मचारियों को भेजा गया था.  इसके साथ ही कर्मचारियों के सिस्टम से छेड़छाड़ की गई, जिससे साइबर अपराधों को बैंक के नेटवर्क तक पूरी पहुंच मिल गई. 

सामने आई बैंक की लापरवाही 

पुलिस ने जानकारी दी है कि जांच के दौरान नाइजीरियाई नागरिकों समेत कई अपराधियों को पकड़ा गया है. हैदराबाद पुलिस ने कहा कि इस जांच में बैंक की लापरवाही भी सामने आई है, जो आरबीआई की ओर से अनिवार्य किए गए एंटी-फिशिंग एप्‍लीकेशन, सेंधमारी को रोकने, आईडेंटिटी सिस्‍टम और वास्‍तविक समय खतरे की रक्षा और मैंनेजमेंट सिस्‍टम जैसे साइबर सिक्‍योरिटी को लागू करने में विफलता सामने आई है. 

हैदराबाद पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने आरबीआई गवर्नर को एक लेटर लिखा, जिसमें महत्वपूर्ण खामियों को उजागर किया गया और निलंबन का अनुरोध किया गया. हैदराबाद सिटी पुलिस ने मामले को आगे बढ़ाया, जिसके कारण आरबीआई ने एपी महेश सहकारी बैंक पर 65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. 

ये भी पढ़ें

Layoffs: वैश्विक छंटनी के दौर में 2.12 लाख से ज्यादा एंप्लाइज ने खोई नौकरी, भारत का आंकड़ा जानकर चौंक जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
Petrol-Deisel Rate: चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget