एक्सप्लोरर

RBI: डिजिटल पेमेंट में फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए आरबीआई ने चला दांव, ये कदम रिस्क से बचाएगा

RBI Action For Digital Payment: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले कुछ सालों में डिजिटल पेमेंट सेफ्टी के लिए कई कदम उठाए हैं लेकिन अब ऐसा दांव चला है जो वित्तीय जोखिमों से लोगों को जरूर बचाएगा.

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी द्विपक्षीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक के फैसलों का आज ऐलान किया. 5-7 जून के दौरान चली इस आरबीआई एमपीसी के दौरान कुछ अहम वित्तीय फैसले लिए गए हैं. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में बढ़ रही धोखाधड़ी और फ्राड के मामलों पर आरबीआई गंभीर है. आज क्रेडिट पॉलिसी में इस पर बड़ा ऐलान भी उन्होंने किया.

आरबीआई शुरू करेगा डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि रिजर्व बैंक जल्द ही डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म शुरू करने जा रहा है. इससे एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके डिजिटल पेमेंट के दौरान होने वाले रिस्क को कम किया जा सकेगा और लोगों को धोखाधड़ी से बचाया जा सकेगा.

क्या-क्या कदम उठाए जाएंगे?

  1. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने एनपीसीआई के पूर्व एमडी और सीईओ एपी होता की लीडरशिप में एक कमिटी बनाई है.
  2. इसमें डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म लगाने के लिए एक प्लेटफॉर्म स्थापित करने के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी.
  3. ये कमिटी दो महीने में अपनी रिपोर्ट देगी.
  4. आरबीआई सुरक्षा बढ़ाने के उपाय के रूप में सालाना हैकाथॉन का भी आयोजन करने जा रहा है.
  5. इसके जरिए प्रमुखता वाले क्षेत्रों में इनोवेशन को बढ़ावा दिया जा सकेगा.

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने क्या कहा

आरबीआई गवर्नर ने शक्तिकांत दास ने कहा कि रिजर्व बैंक ने पिछले कुछ सालों में डिजिटल पेमेंट सेफ्टी के लिए कई कदम उठाए हैं. इसके लोगों का इनके प्रति भरोसा बढ़ेगा और इस विश्वास को बनाए रखने के लिए फ्रॉड को कम करना जरूरी है. उन्होंने ये भी बताया कि कई बार लोगों के साथ कई तरह के फ्रॉड हो जाते हैं. पेमेंट इकोसिस्टम (बैंक, एपीसीआई, कार्ड नेटवर्क और पेमेंट ऐप्स) की ओर से ग्राहकों को बचाने के लिए अलग-अलग तरह के कदम उठाए गए हैं. ऐसे में नेटवर्क लेवल की इंटेलिजेंस की जरूरत पड़ती है. इसकी मदद से सभी प्लेटफॉर्मों के बीच रियल टाइम डेटा शेयर किया जा सकेगा और फ्रॉड करने वालों और साइबर अपराधियों के नेटवर्क को कमजोर किया जाएगा.

हैकाथॉन की थीम क्या होगी?

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वैश्विक हैकथॉन के तीसरे संस्करण, 'हार्बिंगर 2024 - इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन' की दो बड़ी थीम होंगा. ये 'शून्य वित्तीय धोखाधड़ी' और 'दिव्यांगों के अनुकूल होना' पर आधारित होंगी. इस बारे में ज्यादा जानकारी जल्द दी जाएगी.

ये भी पढ़ें

Stock Market Jump: बाजार को भाया RBI का ग्रोथ अनुमान, NDA सरकार की उम्मीद से 1500 अंक उछला सेंसेक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget