एक्सप्लोरर

Stock Market Jump: बाजार को भाया RBI का ग्रोथ अनुमान, NDA सरकार की उम्मीद से 1500 अंक उछला सेंसेक्स

Stock Market Jump: रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के ऐलानों से शेयर बाजार को आज जो सपोर्ट मिला उसका दायरा बढ़ गया है. सेंसेक्स करीब 1500 अंक उछल चुका है और निवेशकों के चेहरों पर रौनक लौट रही है.

Stock Market Jump: भारतीय शेयर बाजार का ऐसा रूप देखने को मिल रहा है जो हैरान कर रहा है. 4 जून को चुनावी नतीजों के दिन सेंसेक्स करीब 44000 अंक डूबकर बंद हुआ तो घरेलू शेयर बाजार के निवेशक सहम गए. हालांकि तीन दिन में ही बाजार अपने ऑलटाईम हाई के पास फिर लौट आया है और निवेशकों को कमाई सहेजने का मौका दे रहा है. 

BSE का मार्केट कैप फिर 5 ट्रिलियन डॉलर के पार

बीएसई का मार्केट कैप एक बार फिर 5 ट्रिलियन डॉलर के पार चला गया है और इसने भारतीय करेंसी में 421.62 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है. शेयर बाजार में चौतरफा हरियाली देखी जा रही है और बीएसई पर जिन 3878 शेयरों में ट्रेड हो रहा है उनमें से 2791 शेयर बढ़त के हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं.

बाजार की उछाल में सेंसेक्स-निफ्टी का इंट्राडे हाई लेवल ये बना

इंट्राडे में बीएसई का सेंसेक्स 1516 अंकों की उछाल के साथ 76,591 तक गया है और इसका ऑलटाइम हाई 76,738 के लेवल पर था. एनएसई निफ्टी 428.6 अंकों की उछाल के बाद 23,250 के लेवल तक गया है और अपने ऑलटाइम हाई 23,338.70 से कुछ ही अंक पीछे रह गया है. 

दोपहर 1.25 बजे सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 1,341.34 अंकों या 1.79 फीसदी की तेजी के साथ 76,415.85 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं एनएसई निफ्टी 337 अंकों या 1.48 फीसदी की बढ़त के साथ 23,158.40 पर ट्रेड कर रहा था.

बैंक निफ्टी ने भर दिया जोश

बैंक निफ्टी ने आज फिर बाजार में जोश भर दिया है और ये 49,943 के इंट्राडे हाई तक गया था. ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत में 49080 के लेवल तक गया था और इस तरह कुछ ही घंटों में करीब 900 अंकों का गैप पाट दिया. इस समय भी बैंक निफ्टी 529.85 पॉइंट्स या 1.07 फीसदी की उछाल के साथ 49,821.75 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इसके सभी 12 बैंक शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि प्राइवेट सेक्टर बैंक इस रैली के अगुवा के तौर पर दिख रहे हैं.

मंगलवार को गंवाए 31 लाख करोड़ रुपये- अब 26 लाख करोड़ रुपये वापस लौटे

शेयर बाजार में तेजी के दम पर निवेशकों को करीब पिछले तीन दिनों में 26 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है. शुक्रवार को बीएसई का मार्केट कैप बढ़कर 421 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया, जो मंगलवार को 395 लाख करोड़ रुपये पर था. अब तक हुई शुक्रवार की तेजी को मिला दिया जाए तो मंगलवार की बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स 4311 अंक या 5.91 फीसदी बढ़ चुका है. 

ये भी पढ़ें

RBI MPC: रिजर्व बैंक को देश की आर्थिक ग्रोथ पर अच्छा भरोसा, बढ़ा दिया GDP का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात
दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात
‘स्वाभिमान’ के तहत 10 लाख महिलाओं को सशक्त बनाएगा अडानी फाउंडेशन, प्रीति अडानी बोलीं- पीढ़ियों के भविष्य में निवेश
‘स्वाभिमान’ के तहत 10 लाख महिलाओं को सशक्त बनाएगा अडानी फाउंडेशन, प्रीति अडानी बोलीं- पीढ़ियों के भविष्य में निवेश
ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प
होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget