एक्सप्लोरर

RBI: रिजर्व बैंक 17 अगस्त को करेगा पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत, बेहद आसानी से मिल सकेगा लोन

RBI Pilot Project: रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) आसानी से लोन उपलब्ध कराने के लिये एक पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है और इसका पायलट प्रोजेक्ट कल से शुरू हो जाएगा.

RBI Pilot Project: भारतीय रिजर्व बैंक- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) एक सार्वजनिक प्रौद्योगिकी मंच यानी पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म का पायलट प्रोजेक्ट कल यानी 17 अगस्त से लॉन्च करने वाला है. इस पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म के जरिए आरबीआई वंचित क्षेत्रों में लोन मुहैया कराने और फाइनेंशियल इंक्लूजन बढ़ाने के लिए काम किए जाएंगे. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बीते बृहस्पतिवार को कहा था कि रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) आसानी से लोन उपलब्ध कराने के लिये एक पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है.

किस तरह के लोन मिलने का प्रावधान देगा आरबीआई

इसके बाद आरबीआई ने सोमवार को बयान में कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के दौरान इस टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर मौजूदा बैंक 1.6 लाख रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड लोन, दूध उत्पादकों को लोन, किसी जमानत के बगैर MSME उद्योगों को लोन, पर्सनल लोन और होम लोन देने का काम कर सकेंगे.

बिना बाधा के लोन डिस्ट्रीब्यूशन को आसान बनाएगा आरबीआई का पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म

रिजर्व बैंक कर्जदाताओं को जरूरी डिजिटल इंफॉर्मेशन की मदद से बिना बाधा के लोन डिस्ट्रीब्यूशन को आसान बनाना चाहता है. इसके लिए आरबीआई अपने सार्वजनिक प्रौद्योगिकी मंच की 17 अगस्त को पायलट स्तर पर शुरुआत करेगा. देश के केंद्रीय बैंक को उम्मीद है कि इस प्लेटफॉर्म पर ओपन एप्लीकेशन प्रोग्राम इंटरफेस (API) और इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के जरिए उन लोगों को लोन दिया जा सकता है जिनके पास लोन लेने के लिए ज्यादा अवसर नहीं बन पाते हैं.

17 अगस्त को लॉन्च होगा पायलट प्रोजेक्ट

आरबीआई ने इसके लिए एक बयान में कहा कि, यह डिजिटल प्लेटफॉर्म एक ओपन इंफ्रास्ट्रक्चर, ओपन 'एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस' (एपीआई) और स्टैंडर्ड्स से लैस होगा जिससे फाइनेंशियल सेक्टर की सभी यूनिट्स 'प्लग एंड प्ले' मॉडल पर बिना किसी परेशानी के जुड़ सकेंगी. एपीआई एक सॉफ्टवेयर है जो दो एप्लिकेशन को एक दूसरे से कॉन्टेक्ट स्थापित करने की अनुमति देता है. एपीआई यूनिट के भीतर और अलग-अलग यूनिट्स के बीच आंकड़े प्राप्त करने और साझा करने का एक सुलभ तरीका है.

आरबीआई ने कहा कि 17 अगस्त को इस मंच को पायलट स्तर पर शुरू किया जाएगा और इस दौरान मिले अनुभवों के आधार पर अधिक प्रोडक्ट्स, सूचना प्रदाताओं और कर्जदाताओं को भी दायरे में लाया जाएगा. पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म परआधार के जरिए इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी करने, राज्य सरकारों के लैंड रिकॉर्ड, पैन की वैलिडिटी, आधार ई-सिग्नेचर और होम और प्रॉपर्टी की तलाश के आंकड़ों को जोड़ने का काम किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें

India Import: रूस से भारत का इंपोर्ट दोगुना हुआ, अप्रैल-जुलाई के दौरान 20.45 अरब डॉलर पर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget