एक्सप्लोरर

IDBI Bank: जल्द हो सकता है आईडीबीआई बैंक का प्राइवेटाईजेशन, आरबीआई से आई गुड न्यूज

RBI: आईडीबीआई बैंक का विनिवेश लंबे समय से अटका हुआ है. आरबीआई की रिपोर्ट मिलने के बाद अब सरकार इस पर तेजी से कदम उठा सकेगी.

RBI: आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के प्राइवेटाईजेशन पर सरकार एक कदम और आगे बढ़ गई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपनी जांच के बाद फिट एंड प्रॉपर की रिपोर्ट सौंप दी है. अब आईडीबीआई बैंक को खरीदने के लिए बिड लगाने वाली कंपनियां आगे की कार्रवाई कर सकती हैं. आरबीआई की रिपोर्ट आने के बाद अब सरकार इस वित्त वर्ष में ही आईडीबीआई बैंक को लेकर फाइनेंशियल बिड मंगवा सकती है. 

खरीदारों को बैंक के वर्चुअल डेटा रूम का एक्सेस मिल जाएगा

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी टीवी 18 ने दावा किया है कि आईडीबीआई बैंक को बेचने पर सरकार अब तेजी से आगे बढ़ सकती है. इस साल बैंक को बेचने की सारी प्रक्रिया सरकार पूरी कर लेना चाहती है. आरबीआई की रिपोर्ट आने के बाद अब इच्छुक खरीदार अगस्त में अपनी ओर से कदम आगे बढ़ा सकेंगे. सूत्रों ने बताया कि सरकार की ओर से इन सभी को बैंक के वर्चुअल डेटा रूम का एक्सेस मिल जाएगा ताकि ये बैंक की वित्तीय स्थिति के बारे में सही अनुमान लगा पाएं. साथ ही शेयर पर्चेस एग्रीमेंट को लेकर भी फैसला हो सकेगा. 

सरकार और एलआईसी हैं सबसे बड़े हिस्सेदार 

केंद्र सरकार और लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) इस बैंक में सबसे बड़े हिस्सेदार हैं. यह दोनों आईडीबीआई बैंक की लगभग 61 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं. इसमें से सरकार 30.48 फीसदी और एलआईसी 30.24 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी. विनिवेश विभाग ने आईडीबीआई बैंक की हिस्सदारी खरीदने के इच्छुक बोलीकर्ताओं के नाम पहले ही केंद्रीय बैंक को भेज दिए थे. विभाग के सचिव तुहिन कांत पांडे ने बजट 2024 के दिन कहा था कि हमें आरबीआई की फिट एंड प्रॉपर रिपोर्ट का इंतजार है. इसके आते ही हम आईडीबीआई बैंक के विनिवेश की प्रक्रिया पूरी करने में जुट जाएंगे.

लंबे समय से अटका हुआ है बैंक का विनिवेश 

आईडीबीआई बैंक का विनिवेश काफी लंबे समय से अटका हुआ है. अक्टूबर, 2022 से ही इसमें कई अड़चनें आ चुकी हैं. पिछले साल नवंबर में भी सरकार ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का प्रयास किया था. हालांकि, मार्केट के अच्छे रिस्पांस न देने के चलते इसे टाल दिया गया था. आईडीबीआई बैंक का शेयर बुधवार को 54 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 103.65 रुपये पर बंद हुआ है.

ये भी पढ़ें 

GST: मेडिकल-लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर घटाएं जीएसटी, मोदी सरकार के दिग्गज मंत्री ने ही कर दी वित्त मंत्री से मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम
RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम
Retail Inflation: सब्जियों और राशन के बढ़े दाम, जून में 4.38 प्रतिशत पहुंची खुदरा महंगाई, आंकड़े डराने लगे
सब्जियों और राशन के बढ़े दाम, जून में 4.38 प्रतिशत पहुंची खुदरा महंगाई, आंकड़े डराने लगे
सरकार का बड़ा फैसला, अब अमेरिका से ये चीज खरीदेगा भारत, कमाई का नया रास्ता भी खुलेगा
सरकार का बड़ा फैसला, अब अमेरिका से ये चीज खरीदेगा भारत, कमाई का नया रास्ता भी खुलेगा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget