एक्सप्लोरर

RBI ने जताई आशंकाः वित्त वर्ष 2020-21 में GDP रहेगी निगेटिव, जानें क्या है वजह

वित्त वर्ष 2020-21 में आरबीआई ने देश की जीडीपी निगेटिव रहने का अनुमान दिया है जो कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहद चिंता की बात है.

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए देश की अर्थव्यवस्था से जुड़े कई तथ्यों के बारे में बताया. इस कोरोना संकटकाल के दौरान देश की आर्थिक हालात पर क्या असर पड़ा है और इनसे निपटने के लिए आरबीआई क्या कदम उठा रहा है इसकी जानकारी आरबीआई गवर्नर ने दी है. सबसे बड़ी बात ये है कि उन्होंने वित्त वर्ष 2020-21 में देश की जीडीपी के निगेटिव रहने का अनुमान दिया है. हालांकि साल के दूसरी छमाही में जीडीपी में कुछ सुधार आने का अनुमान जताया है.

कोरोना से अर्थव्यवस्था को नुकसान, जीडीपी गिरेगी शक्तिकांत दास ने बताया है कि कोरोनो संकट के चलते देश की ही नहीं दुनिया की लगभग सभी इकोनॉमी को नुकसान पहुंचा है. अप्रैल में ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई में ऐतिहासिक गिरावट आई और ये 11 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई. इसकी चपेट भी भारतीय अर्थव्यवस्था भी आई है और यहां जीडीपी (ग्रॉस डोमिस्टिक प्रोडक्ट) में भारी गिरावट देखी जाएगी.

2021-21 में जीडीपी रहेगी निगेटिव आरबीआई ने आशंका जताई है कि 2020-21 में भारत की जीडीपी निगेटिव यानी नकारात्मक रहेगी. ये देश की इकोनॉमी के लिए बेहद चिंताजनक खबर है लेकिन इसके पीछे कोरोना संकट सबसे बड़ी वजह है. कोरोना संकट के चलते देश और दुनिया लगभग दो महीने लॉकडाउन में रही है. 2020-21 में जीडीपी के निगेटिव रहने का अंदेशा है लेकिन दूसरी छमाही में कुछ रिकवरी आने की उम्मीद है.

लॉकडाउन के चलते औद्योगिक उत्पादन ठप भारत में दो महीने से भी ज्यादा समय का लॉकडाउन लगाया गया और इसका सबसे ज्यादा असर औद्योगिक उत्पादन पर देखा गया है. देश के छह राज्य ऐसे हैं जहां सबसे ज्यादा इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन होता है और इनका कुल औद्योगिक उत्पादन में करीब 60 फीसदी योगदान होता है. ऐसे राज्यों में लॉकडाउन के चलते उत्पादन नहीं हुआ और इसके असर से इंडस्ट्रीज के ऊपर बेहद नकारात्मक असर पड़ा है.

आरबीआई लगातार कर रहा है प्रयास कोरोना संकट के दौरान आरबीआई लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर उसने कई कदम उठाए हैं जिससे सिस्टम में लिक्विडिटी बनी रहे. इसके लिए बैंकों से लेकर एनबीएफसी, नाबार्ड, सिडबी जैसे कई संस्थानों को कैश फ्लो मुहैया कराया गया है.

ये भी पढ़ें

RBI ने रेपो रेट 0.4% घटाकर 4 फीसदी किया, GDP ग्रोथ निगेटिव रहने का अनुमान जताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget