एक्सप्लोरर

RBI ने लोन मोराटोरियम की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ाई, रेपो रेट 0.4% घटाकर 4 फीसदी किया

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एमपीसी की बैठक में रेपो रेट को 0.4 फीसदी घटाने का फैसला किया गया है.

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिदांस दास ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की है.उन्होंने बताया कि मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने अपनी तीन दिन की बैठक में रेपो रेट में कटौती का फैसला किया है. ये कटौती 0.4 फीसदी की होगी और इस तरह रेपो रेट घटकर 4 फीसदी पर आ गया है जो कि पहले 4.4 फीसदी था.

शक्तिकांत दास ने कहा कि एमपीसी की बैठक 3 से 5 जून को होनी थी लेकिन इसे पहले ही कर लिया गया है और 20-22 मई के दौरान की गई बैठक में अधिकांश सदस्य रेपो रेट घटाने के पक्ष में थे. 6 में से 5 सदस्यों ने रेपो रेट घटाने के पक्ष में मत दिया. इसके अलावा एमपीसी की बैठक के फैसले के बाद रिवर्स रेपो रेट भी घटकर 3.75 फीसदी से कम होकर 3.35 फीसदी पर आ गया है.

रेपो रेट घटाने से बैंकों को आरबीआई से कम ब्याज पर कर्ज मिल सकेंगे और इसका फायदा बैंक अपने ग्राहकों को देंगे जिसके बाद ग्राहकों की ईएमआई कम हो सकती है.

बैंकों के मोराटोरियम (ऋण स्थगन) को 3 महीने के लिए बढ़ाया आरबीआई ने बैंकों के लोन मोराटोरियम को 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है और अब इसकी अवधि 31 अगस्त तक कर दी गई है. यानी ग्राहकों को तीन महीने के लिए अपने लोन की ईएमआई और टालने की सुविधा मिल गई हैं. हालांकि ये खबर बैंकों के लिए थोड़ी निराशाजनक है क्योंकि इसके जरिए उन्हें ग्राहकों को और तीन महीने के लिए लोन की ईएमआई टालने का विकल्प देना होगा. ग्राहकों को पहले मार्च से मई यानी 3 महीने के लिए ये सुविधा मिली थी लेकिन अब इसे अगस्त तक बढ़ाया गया है यानी अगर आप लोन की ईएमआई नहीं देंगे तो आपका लोन डिफॉल्ट केटेगरी में नहीं आएगा.

अन्य एलान सिडबी को 15000 करोड़ रुपये के इस्तेमाल के लिए 90 दिनों का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है. वहीं एक्सपोर्ट क्रेडिट का समय भी बढ़ाया जा रहा है और इसे 12 महीने से बढ़ाकर 15 महीने किया जा रहा है.

कोरोना से अर्थव्यवस्था को नुकसान शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना संकटकाल से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है लेकिन संयुक्त प्रयासों से इस स्थिति से देश उबर सकता है. हालांकि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान देश की जीडीपी ग्रोथ निगेटिव रहेगी. आने वाले समय में देश में महंगाई को कम बनाए रखना एक चुनौती होगी. सीमेंट उत्पादन में गिरावट आई पिछले कुछ समय में सीमेंट उत्पादन में गिरावट आई है और देश के 6 बड़े राज्यों में औद्योगिक उत्पादन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. खेती को लेकर अच्छी खबर खेती को लेकर इस साल अच्छी खबर आई है और अनाज उत्पादन 3.7 फीसदी बढ़ा है. इस साल अच्छे मानसून की उम्मीद है और इससे अनाज उत्पादन में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें

बाजार में शुरुआत में ही गिरावटः सेंसेक्स 80 अंक नीचे, निफ्टी 44 पॉइंट गिरकर 9050 के ऊपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget