एक्सप्लोरर

RBI के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, रिजर्व बैंक ने ऐसे फर्जी ईमेल और मैसेज को लेकर जारी की चेतावनी

Reserve Bank of India: आरबीआई ने कहा है कि उन्हें कई तरह की अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली है. उन्होंने इससे बचाव के रास्ते भी बताए हैं.

Reserve Bank of India: फर्जीवाड़ा करने वालों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच चूहे और बिल्ली का खेल चलता रहता है. साइबर क्राइम की धरपकड़ के लिए लगातार कई जांच एजेंसियां नए-नए तरीके आजमाती रहती हैं. उधर, ये फर्जीवाड़ा करने वाले लोग भी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फांसने का काम करते रहते हैं. कुछ ऐसे ही मामले अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की नजर में भी आए हैं. इनमें लोगों को आरबीआई के नाम पर बेवकूफ बनाने की कोशिश की जा रही है. इनका पता चलने पर आरबीआई ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वह उनके नाम पर आ रहे ईमेल और मैसेज से सावधान रहें और पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही इनका जवाब दें.

रिजर्व बैंक के फर्जी लेटर हेड और ईमेल एड्रेस का हो रहा इस्तेमाल

केंद्रीय बैंक (Reserve Bank of India) ने शुक्रवार को कहा है कि हमारे नाम पर कई तरह के फर्जी मैसेज और ईमेल लोगों को भेजे जा रहे हैं. इनमें आरबीआई के फर्जी लेटर हेड और ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल किया जा रहा है. इनके जरिए लोगों को लॉटरी जीतने, फंड ट्रांसफर, विदेश पैसा भेजने और सरकारी स्कीम के नाम पर फंसाने की कोशिश की जा रही है. इसके अलावा आरबीआई कर्मचारी बनकर लोगों को कॉल करने के मामले भी सामने आए हैं. लोगों से प्रोसेसिंग फीस, ट्रांसफर फीस और प्रक्रिया शुल्क के तौर पर पैसे मांगे जाते हैं. ऐसे लोगों से आपको सावधान रहना होगा. 

बैंक अकाउंट जैसी निजी जानकारियां मांग रहे ऑनलाइन फर्जीवाड़ा करने वाले

इसके अलावा स्मॉल और मीडियम बिजनेस को सरकार या आरबीआई के अधिकारी बनकर निशाना बनाया जा रहा है. उनसे सरकारी कॉन्ट्रैक्ट या स्कीम के नाम पर सिक्योरिटी डिपॉजिट मांगा जाता है. साथ ही आकर्षक लाभ भी बताए जाते हैं. लोगों से कॉल, एसएमएस और ईमेल के जरिए संपर्क साधा जाता है. उन्हें अकाउंट ब्लॉक या फ्रीज करने की धमकी दी जाती है. इसके बाद उनसे बैंक अकाउंट, कार्ड की जानकारी, पिन और ओटीपी जैसी निजी जानकारियां मांगी जाती हैं. इन लोगों को कोई फर्जी लिंक भेजकर एप भी इंस्टॉल करवाए जाते हैं. 

साइबर क्रिमिनल ने लोगों को ब्लैकमेल कर किया डिजिटल अरेस्ट

कई बार तो इन साइबर क्रिमिनल (Cyber Criminal) ने पीड़ितों को संदिग्ध ट्रांजेक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग और जालसाजी के नाम पर ब्लैकमेल कर डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) तक कर लिया था. इसके अलावा आरबीआई को कुछ वेबसाइट और एप के बारे में भी जानकारी मिली है. इनके जरिए अवैध तरीकों से कर्ज देने का खेल भी किया जा रहा है. 

आरबीआई नहीं खोलता किसी का भी अकाउंट, इस तरह से बचें  

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि वह कभी भी किसी व्यक्ति, कंपनी या ट्रस्ट का अकाउंट नहीं खोलता है. इसके अलावा वह न कभी पैसा जमा करने के लिए किसी को बोलता है. लॉटरी फंड जैसी चीजें आरबीआई कभी नहीं चलाता है. उनकी तरफ से किसी भी तरह के कॉल, मैसेज या ईमेल नहीं भेजे जाते हैं. ऐसे में लोग इस बारे में सावधान रहें. कभी भी निजी जानकारियां किसी को भी नहीं दें. ऐसी स्थिति में फंसने पर अपने बैंक से संपर्क करें और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को जानकारी दें. न ही किसी एप और वेबसाइट के झांसे में आएं. इसके अलावा आरबीआई की वेबसाइट https://rbi.org.in/ पर भी संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें 

Paytm: पेटीएम बन गया मल्टीबैगर स्टॉक, 100 फीसदी से ज्यादा दे दिया रिटर्न, 3 महीने में मारी दोगुनी उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप
Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget