एक्सप्लोरर

Cardless Cash Withdrawal: आरबीआई ने बैंकों-एटीएम ऑपरेटरों का दिया निर्देश, कार्डलेस कैश विड्रॉल की सुविधा करें ऑफर

Cardless Cash Withdrawal: RBI ने सभी बैंकों और एटीएम ऑपरेटरों को अपने एटीएम मशीनों पर कार्डलेस कैश विड्रॉल (Interoperable Card-less Cash Withdrawal) की सुविधा ऑफर करने के निर्देश जारी किए हैं.

Cardless Cash Withdrawal: जल्द ही आप बिना एटीएम-डेबिट कार्ड के कैश विड्रॉल कर सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को सभी बैंकों और एटीएम ऑपरेटरों को अपने एटीएम मशीनों पर इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल (Interoperable Card-less Cash Withdrawal) की सुविधा ऑफर करने के निर्देश जारी किए हैं. आरबीआई के मुताबिक कैशलेस ट्रांजैक्शन करने के लिए यूपीआई के जरिए कस्टमर ऑथराईजेशन किया जाएगा. नेशनल फाइनैंशियल स्वीच एटीएम नेटवर्क का सेटलमेंट करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. साथ कार्डलेस कैश विड्रॉल करने के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देना होगा.   

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑइ इंडिया (NPCI) को सभी बैंकों और एटीएम के साथ  Unified Payments Interface (UPI) को जोड़ने के लिए कहा गया है. कार्ड कैश विड्रॉल लिमिट वही रहेगी जो मौजूदा समय में एटीएम से रकम निकालने की लिमिट है. आरबीआई के मुताबिक अगर कोई ट्रांजैक्शन से कस्टमर को नुकसान होता है तो जो मुआवजा का मौजूदा नियम है वो ही मान्य होगा. 

इससे पहले 8 अप्रैल 2022 को मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान करते हुए आरबीआई ने देश के सभी बैंकों के एटीएम में UPI फैसिलिटी के जरिए कार्डलैस कैश विड्रॉल का प्रस्ताव रखा था. मौजूदा समय में कुछ ही बैंक एटीएम के जरिए कार्डलेस विड्रॉल की इजाजत देते हैं. लेकिन आरबीआई के आदेश के बाद यूपीआई का इस्तेमाल कर अब सभी बैंकों और एटीएम पर कैशलेस नगद निकासी की सुविधा प्रदान करेंगे. आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि ये कार्डलैस कैश विड्रॉल की सुविधा यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या यूपीआई के जरिए दी जाएगी. आरबीआई गर्वनर ने कहा कि कार्डलैस कैश विड्रॉल फैसिलिटी के जरिए जहां ट्रांजैक्शन में आसानी होगी, डेबिट कार्ड रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी, जिससे डेबिट कार्ड की स्किमिंग, कार्ड क्लोनिंग पर नकेल कसने में मदद मिलेगी.   

क्लोनिंग-फ्रॉड से मिलेगी निजात 
मौजूदा समय में एटीएम के जरिए कार्डलैस कैश विड्रॉल फैसिलिटी की सुविधा कुछ ही बैंक अपने ग्राहकों को दे रहे हैं. एटीएम के माध्यम से कार्ड-रहित नकद निकासी देश के कुछ बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों के लिए अपने खुद के एटीएम पर दे रहे हैं. नकद निकासी लेनदेन शुरू करने के लिए कार्ड की आवश्यकता के अभाव में स्किमिंग, कार्ड क्लोनिंग, डिवाइस से छेड़छाड़ जैसी धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी. आरबीआई के बयान में कहा गया कि, सभी बैंकों और सभी एटीएम नेटवर्क/ऑपरेटरों में कार्ड-रहित नकद निकासी सुविधा को प्रोत्साहित करने के लिए, यह प्रस्तावित है कि कस्टमर ऑथराईजेशन के जरिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के उपयोग के माध्यम से  ऐसे लेनदेन का निपटारा एटीएम नेटवर्क के माध्यम से होगा. एनपीसीआई, एटीएम नेटवर्क और बैंकों को जल्द ही अलग-अलग निर्देश जारी किए जाएंगे. 

डेबिट एटीएम कार्ड की जरुरत नहीं 
इस सुविधा के जरिए ग्राहक अपना मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर यूपीआई ऐप जैसे BHIM, Paytm और Googlepay के जरिए   पैसे निकाल सकेगा. यूपीआई बेस्ड एटीएम में डेबिट कार्ड स्वाईप करने की जरुरत नहीं पड़ेगी. ग्राहक को स्क्रीन पर यूजर कोड को स्कैन करना होगा और मोबाइल के जरिए कैश विड्रॉल को ऑथराईज करना होगा. जिसके बाद एटीएम से पैसे निकल आएगा. 
 
कार्डलेस कैश विड्रॉल 
कई बैंक अपने ही एटीएम पर अपने कस्टमर्स को कार्डलेस कैश विड्रॉल की इजाजत देते हैं. एचडीएफसी वेबसाइट के मुताबिक, कार्डलैस कैश विड्रॉल के जरिए 100 रुपये की छोटी राशि से लेकर 10,000 रुपये प्रति दिन और 25,000 रुपये प्रति महीने के हिसाब से आप कैश ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

Edible Prices To Come Down: भारत के लिए राहत की खबर, इंडोनेशिया ने पाम ऑयल एक्सपोर्ट पर बैन को वापस लेने का किया ऐलान

Rupee at All time Low: ऐतिहासिक निचले स्तर पर गिरकर बंद हुआ रुपया, 5 दिनों से गिरावट का बना रहा नया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget