एक्सप्लोरर

Ration Card Update: राशन कार्ड होल्डर्स ध्यान दें! फटाफट कराएं यह जरूरी काम वरना हो सकती है बड़ी परेशानी

Ration Card: ऑनलाइन के अलावा आप राशन कार्ड में ऑफलाइन प्रोसेस के द्वारा मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले राज्य के खाद्य विभाग को एक एप्लीकेशन देनी होगी.

Ration Card Mobile Number Update: केंद्र और राज्य सरकार देश के कमजोर और गरीब आर्थिक वर्ग के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती रहती है. उन्हीं में से एक योजना का नाम है राशन कार्ड (Ration Card) योजना. देश के 80 करोड़ लोगों को सरकार द्वारा राशन कार्ड के जरिए मुफ्त राशन (Free Ration Facility) की सुविधा मिलती है.

भारत में राशन कार्ड को एक जरूरी आईडी प्रूफ (ID Proof) के रूप में भी यूज किया जाता है. परिवार के हर सदस्य का नाम राशन कार्ड में दर्ज होता है. इसकी बढ़ती उपयोगिता के कारण सरकार बीच-बीच में इसे अपडेट करने की सलाह देती रहती है. हाल में सरकार ने राशन कार्ड में एक जरूरी अपडेट करवाने को कहा है. ऐसा नहीं करने पर राशन कार्ड होल्डर्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

जल्द से जल्द मोबाइल नंबर कराएं अपडेट

सरकार राशन कार्ड होल्डर्स राशन कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेट (Ration card Mobile Number Update)  करने की सलाह देती रहती है. कई बार लोग राशन कार्ड बनवाते वक्त जिस नंबर को फॉर्म में फिल करते हैं उसे बाद में बदल देते हैं. इस कारण बाद में उन्हें राशन कार्ड से जुड़े अपडेट नहीं मिल पाते हैं. ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप राशन कार्ड में मोबाइल नंबर को बिल्कुल अपडेट करके रखें. अगर आपके राशन कार्ड में पुराना नंबर मेंशन हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं. आप अपने मोबाइल नंबर को फटाफट अपडेट कर सकते हैं.

इस तरह ऑनलाइन फटाफट करें काम

1. हर राज्य का अलग राशन कार्ड जारी होता है.
2. अगर आप राशन कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट करना चाहते हैं तो उस राज्य राशन कार्ड वेबसाइट पर विजिट करें.
3. अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो राशन कार्ड अपडेट करने के लिए सबसे पहले https://nfs.delhigovt.nic.in/Citizen/UpdateMobileNumber.aspx की वेबसाइट पर क्लिक करें.
4. इसके बाद आपको पेज पर Update Your Registered Mobile Number दिख मिलेगा, जिस पर क्लिक करें.
5. आगे आपको सारी जानकारी फिल करनी होगी जैसे राशन कार्ड होल्डर का आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर, नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा.
6. इसके बाद आगे कैप्चा कोड दर्ज करें और Save ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
7. इसके बाद आपके राशन कार्ड में नया मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा.

ऑफलाइन राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका

ऑनलाइन के अलावा आप राशन कार्ड (Ration Card) में ऑफलाइन प्रोसेस के द्वारा मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले राज्य के खाद्य विभाग को एक एप्लीकेशन देना होगा. यह एप्लीकेशन राज्य खाद्य अधिकारी को देना होगा. इसके साथ ही राशन कार्ड की कॉपी और अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज करना होगा. इसके बाद विभाग द्वारा आपके सारे डिटेल्स को वेरिफाई करके आपके मोबाइल नंबर को अपडेट कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

PM Kisan Yojana: नवरात्रि पर सरकार किसानों को दे सकती है बड़ी खुशखबरी! जल्द ट्रांसफर करेगी 12वीं किस्त की राशि

Festival Sale: त्योहारी सेल से ई-कॉमर्स कंपनियों को मिल रहा जबरदस्त रिस्पांस! छोटे शहरों के लोग जमकर कर रहे शॉपिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget