एक्सप्लोरर

Festival Sale: त्योहारी सेल से ई-कॉमर्स कंपनियों को मिल रहा जबरदस्त रिस्पांस! छोटे शहरों के लोग जमकर कर रहे शॉपिंग

Festive Sale: देश की एक और बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Meesho को कस्टमर्स के जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. 5 दिन के सेल में अबतक कुल 87.6 लाख ऑर्डर कंपनी को मिले हैं.

E-Commerce Company Festive Sale: नवरात्रि (Navratri 2022) के साथ ही देश में फेस्टिव सीजन (Festive Season) की शुरुआत हो जाएगी. इसके बाद दुर्गा पूजा, धनतेरस, दिवाली और भैया दूज जैसे त्योहार मनाए जाएंगे. त्योहारी सीजन में लोग जमकर शॉपिंग करते हैं. इस कारण बहुत सी ई-कॉमर्स कंपनियां कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए फेस्टिवल सेल लेकर आती हैं. इसमें ग्राहकों को भारी छूट दी जाती है.

पिछले कुछ समय में कई बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे अमेजन, Meesho आदि ने फेस्टिव सेल (Festival Sale) की शुरुआत की है. इन कंपनियों से ग्राहकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है जिस कारण इन कंपनियों के बीच काफी उत्साह है. सेल की खास बात ये है कि इसमें दूसरे और तीसरी श्रेणी के शहरों के लोग बड़े शहरों के मुकाबले ज्यादा जमकर शॉपिंग कर रहे हैं.

Amazon की पहुंच दूसरे और तीसरे श्रेणी के शहरों में बढ़ी
अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) को ग्राहकों से बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. पिछले 36 घंटे में मिले ऑर्डर से यह पता चलता है कि बड़े शहरों के मुकाबले छोटे शहरों के लोग इस फेस्टिवल सेल में ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं. अमेजन के प्रवक्ता ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि कुल सेल में हुई शॉपिंग में से 75% दूसरे और तीसरे श्रेणी के शहरों के ऑर्डर हैं. ऐसे में अमेजन की रीच पिछले साल के मुकाबले छोटे शहरों में दोगुने से ज्यादा हो गई है.

अमेजन की सेल 23 सितंबर से हुई शुरू
अमेजन ने 23 सितंबर 2022 से सेल शुरू की है और यह दिवाली से पहले तक चालू रहेगा. कंपनी के मुताबिक सेल शुरू होने के केवल 36 घंटे के अंदर ही 10 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स के ऑर्डर मिले हैं. अमेजन के कारोबार और कंट्री मैनेजर ने बताया कि अमेजन देश के छोटे कारोबारी, महिलाओं के बिजनेस आदि को अपने प्लेटफार्म से जोड़ने की कोशिश कर रहा है. इससे ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को ही बहुत लाभ होगा.

Meesho को भी मिल रहा तगड़ा  रिस्पांस
देश की एक और बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Meesho को कस्टमर्स के जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए 5 दिन के सेल में अबतक कुल 87.6 लाख ऑर्डर कंपनी को मिले हैं. ऐसे में पिछले साल के मुकाबले इस साल 80% की बढ़त दर्ज की गई है. कंपनी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि बड़े शहरों के मुकाबले दूसरे, तीसरे और चौथे श्रेणी के शहरों के कस्टमर्स शॉपिंग करने में ज्यादा उत्साह दिखा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Gold Price Weekly: त्योहारों से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी हुई सस्ती! चेक करें पूरे हफ्ते के सर्राफा मार्केट का हाल

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए प्राइस जारी! कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ता हो गया तेल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget