एक्सप्लोरर

India GDP Growth: चुनौतियों के बाद भी तेज रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार, अब इस एजेंसी ने बढ़ा दिया अनुमान

India Growth Estimate by Ind-Ra: कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां लगातार भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान में बदलाव कर रही है और उसे पहले की तुलना में बढ़ा रही है...

घरेलू क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंड-रा) ने भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को बढ़ा दिया है. इंडिया रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार अब 6.7 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया है. इससे पहले एजेंसी ने कहा था कि चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 6.2 फीसदी रह सकती है.

पक्ष और विपक्ष के फैक्टर

इंडिया रेटिंग्स के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को कई फैक्टर्स से मदद मिल रही है. एजेंसी ने मजबूत अर्थव्यवस्था, सरकार का लगाातर पूंजीगत खर्च और निजी कंपनियों के पूंजीगत खर्च के नए साइकल की संभावना को अनुमान में इस बदलाव के लिए वजह बताया है. हालांकि एजेंसी ने साथ ही कुछ आशंकाएं भी व्यक्त की हैं. एजेंसी के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था को ग्लोबल ग्रोथ, व्यापार के जोखिम और भू-राजनीतिक परिस्थितियों में उथल-पुथल से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं.

अनुमान से बेहतर रही ग्रोथ

चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही की शुरुआत हो चुकी है. अप्रैल 2024 से नया वित्त वर्ष शुरू हो जाएगा. अभी दिसंबर 2023 में समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए जीडीपी के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं हुए हैं. उससे पहले दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के तीन महीने के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार ने तमाम अनुमानों को मात दे दी थी. दूसरी तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.6 फीसदी रही थी.

ये है आरबीआई का अनुमान

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का मानना है कि तीसरी तिमाही में भारत की ग्रोथ रेट 6 फीसदी रह सकती है, जो कुछ कम होकर चौथी तिमाही में 5.7 फीसदी पर आ सकती है. पूरे वित्त वर्ष के लिए रिजर्व बैंक का अनुमान 6.5 फीसदी की दर से ग्रोथ का है. भारत सरकार को भी चालू वित्त वर्ष में ग्रोथ रेट 6.5 फीसदी रहने की उम्मीद है. इस हिसाब से देखें तो इंड-रा का अनुमान आरबीआई के अनुमान से ज्यादा है. इससे पहले ईवाई इंडिया ने भी चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान दिया था.

वैश्विक चुनौतियों का ऐसा असर

इंडिया रेटिंग्स के प्रिंसिपल इकोनॉमिस्ट सुनील कुमार सिन्हा का कहना है कि बाहरी चुनौतियों के चलते भारत की ग्रोथ रेट भी थोड़ी कम हो रही है. पहली तिमाही में भारत की ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही थी. उसके बाद दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था ने 7.6 फीसदी की दर से ग्रो किया. तीसरी और चौथी तिमाही में इसके और कम होने के अनुमान हैं.

ये भी पढ़ें: आज से शुरू अयोध्या-दिल्ली वंदे भारत की दौड़, हफ्ते में 6 दिन होगा परिचालन, चेक करें बाकी सभी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget