एक्सप्लोरर

Ayodhya Vande Bharat Train: आज से शुरू अयोध्या-दिल्ली वंदे भारत की दौड़, हफ्ते में 6 दिन होगा परिचालन, चेक करें बाकी सभी डिटेल

Ayodhya Dham Anand Vihar Vande Bharat: श्री राम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या भारत के टूरिज्म मैप पर प्रमुख शहर के रूप में उभरने वाला है. आगंतुकों की संख्या से अभी से रिकॉर्ड तोड़ रही है...

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन से पहले तैयारियां जोरों पर हैं. अभी से करीब 3 सप्ताह के बाद मंदिर का उद्घाटन होने वाला है. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से अयोध्या का स्थान देश के टूरिज्म मैप पर विशिष्ट हो जाएगा. इसे ध्यान में रखते हुए आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है. इस सिलसिले में अयोध्या-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का कमर्शियल ऑपरेशन आज गुरुवार से शुरू हो रहा है.

बुधवार को छोड़ सब दिन परिचालन

अयोध्या धाम जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस को अप व डाउन के लिए क्रमश: 22425 और 22426 ट्रेन नंबर असाइन किया गया है. यह ट्रेन हर सप्ताह में 6 दिन अयोध्या और दिल्ली के बीच दौड़ लगाएगी. नॉदर्न रेलवे- लखनऊ डिवीजन के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह के 6 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी और दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी. इस ट्रेन का परिचालन सिर्फ बुधवार को नहीं होगा.

करीब 8 घंटे में पूरा होगा सफर

इस तरह ट्रेन को दिल्ली से अयोध्या की दूरी तय करने में 8 घंटे 20 मिनट का समय लगेगा. रास्ते में ट्रेन कानपुर सेंट्रल और लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर रुकेगी. दोनों स्टेशनों पर ट्रेन का हाल्ट 5-5 मिनट के लिए होगा. यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल 11 बजे पहुंवेगी, जबकि चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय 12 बजकर 25 मिनट है.

वापसी की ट्रेन का समय

वापसी की ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन से शाम के 3 बजकर 20 मिनट पर खुलेगी. यह ट्रेन रात के 11 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. इस तरह देखें तो कह सकते हैं कि इस नई वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली के लोगों के लिए एक ही दिन में राम लला के दर्शन कर वापस लौटना संभव होगा. वापसी की यह ट्रेन शाम के 5 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन और 6 बजकर 35 मिनट पर कानपुर पहुंचेगी.

पीएम मोदी ने की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ ही दिन पहले अयोध्या धाम जंक्शन और अयोध्या एयरपोर्ट को देश के नाम समर्पित किया है. उन्होंने उसके साथ-साथ 30 दिसंबर को कई नई ट्रेनों की भी शुरुआत की थी. प्रधानमंत्री ने उस दिन जिन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी, उनमें अयोध्या-दिल्ली वंदे भारत भी एक थी. इसके अलावा उन्होंने 5 अन्य वंदे भारत ट्रेनों और 2 अमृत भारत ट्रेनों की भी शुरुआत की थी.

ये भी पढ़ें: इस इंडियन टेक सीईओ ने बनाया नया रिकॉर्ड, बन गए नए साल के सबसे पहले बिलेनियर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget