एक्सप्लोरर

Operation Amanat: ट्रेन में खो जाए सामान तो ना हों परेशान, रेलवे की ये सर्विस करेगी आपकी हेल्प

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने ऑपरेशन अमानत के जरिए ट्रेन में खोए हुए सामान को यात्रियों को वापस लौटाने की खास मुहिम चला रखी है. क्या है ये और कैसे करती है मदद-जानिए यहां

Operation Amanat: भारतीय रेलवे (Indian Railway) देश के आम लोगों के जीवन की लाइफ लाइन मानी जाती है. हर दिन करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं. कई बार यात्रा के दौरान यात्रियों का कीमती सामान गुम हो जाता है. ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सामान गुम हो जाने की स्थिति में इसे दोबारा प्राप्त करना बेहद मुश्किल होता है. आमतौर पर लोग ट्रेन में खोए हुए सामान को पाने की उम्मीद छोड़ देते हैं. ऐसे में यात्रियों की मदद के लिए भारतीय रेलवे खोए हुए सामान को वापस लौटाने के लिए एक स्पेशल ऑनलाइन सर्विस चलाता है.

इस सर्विस का नाम है ऑपरेशन अमानत (Indian Railway Operation Amanat). इस ऑपरेशन के जरिए यात्रियों को उनका कीमती सामान जैसे मोबाइल फोन, बैग, सोने के गहने आदि ट्रेन में छूट जाने पर रेलवे वापस लौटने की कोशिश करता है. 

कैसे काम करता है 'ऑपरेशन अमानत'

भारतीय रेलवे का पश्चिम डिवीजन (Western Railway) यात्रियों के खोए हुए सामान को वापस लौटाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल चलाता है. इस पोर्टल के जरिए यात्री अपने खोए हुए सामान का पता लगा सकते हैं. ऑपरेशन अमानत के तहत अगर किसी यात्री का कोई सामान ट्रेन में छूट जाता है तो रेलवे के RPF के जवान उस सामान को कब्जे में लेकर उसकी फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड कर देते हैं. इसके बाद आप पोर्टल पर खोए हुए सामानों को देखकर अपने सामान की पहचान कर सकते हैं. 

'ऑपरेशन अमानत' के जरिए भारतीय रेलवे का पश्चिम डिवीजन (Western Railway) यात्रियों को उनका खोया हुआ सामान लौटाने की कोशिश करता है. 'ऑपरेशन अमानत' नाम के एक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए यात्री केवल वेबसाइट पर जाकर खोए हुए सामान की तस्वीरों को देखकर अपने सामान की पहचान कर सकते है. उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्ति का कोई सामान ट्रेन में छूट जाता है तो सबसे पहले रेलवे पुसिल फोर्स उस सामान को अपने कब्जे में ले लेता है. इसके अलावा चोरी हुए सामान की पहचान भी इस पोर्टल के जरिए की जा सकती है.

RPF खोए हुए सामान की करता है रिकवरी

RPF खोए या चोरी हुए सामान की रिकवरी करके सबसे पहले उसकी तस्वीर लेता है. इसके बाद उस फोटो को 'ऑपरेशन अमानत' के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता है. इसके बाद उस सामान रेलवे अपने पास सुरक्षित रख देता है. यात्री केवल इस पोर्टल पर विजिट करके आसानी से खोए हुए सामान में से अपनी वस्तु की पहचान कर सकते हैं. बता दें कि पश्चिम रेलवे ने खोए हुए सामान को खोजने के लिए राजकोट डिवीजन,  रतलाम डिवीजन, मुंबई सेंट्रल डिवीजन, वडोदरा डिवीजन, अहमदाबाद डिवीजन और भावनगर डिवीजन में पूरे पश्चिम डिवीजन को बांटा है. 

यात्री कैसे कर सकते हैं खोए हुए सामान को क्लेम-

  • अगर आपका ट्रेन में कोई कीमती सामान खो गया है तो आप सबसे पहले Western Railway द्वारा शुरू किए गए पोर्टल https://wr.indianrailways.gov.in/view_section.jsp?lang=0&id=0,2,753 पर क्लिक करकें.
  • आगे आपको ऑपरेशन अमानत लिखा दिखाई देगा जिसमें आपको पश्चिम रेलवे के सब डिवीजन को चुनना होगा.
  • सब डिवीजन के चुनाव के बाद आपको उस डिवीजन में खोए हुए सभी सामान की तस्वीर दिखने लगेगी. 
  • अगर आप वेबसाइट पर अपने सामान की पहचान करके उसे क्लेम कर सकते हैं. 
  • खोए हुए सामान को प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए नंबर पर कॉल करके उसे प्राप्त कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

PM Kisan: जल्द जारी होगी पीएम किसान स्कीम की 17वीं किस्त, देखें तारीख को लेकर अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget