एक्सप्लोरर

PM Kisan: जल्द जारी होगी पीएम किसान स्कीम की 17वीं किस्त, देखें तारीख को लेकर अपडेट

PM Kisan Scheme: पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की 17वीं किस्त के पैसे जल्द जारी कर दिए जाएंगे. पीएम मोदी ने तीसरे कार्यकाल के पहले दिन ही योजना से जुड़ी फाइल पर अपने साइन कर दिए हैं.

PM Kisan Samman Nidhi Scheme 17th Installment: देश के किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का इंतजार है क्योंकि नई सरकार के गठन के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि स्कीम की 17वीं किस्त जारी करने की फाइल पर हस्ताक्षर किए और 9 करोड़ लाभार्थी किसानों को 2000 रुपये की अगली मदद की राह साफ कर दी है.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त की फाइल पर पीएम ने किए साइन

पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले ही दिन किसान सम्मान निधि स्कीम की 17वीं किस्त की फाइल पर साइन कर दिया है.  फाइल पर साइन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर ट्वीट करके कहा कि देशभर के किसान भाई-बहनों का जीवन आसान बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि तीसरी बार लगातार देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से सबसे पहले मुझे किसानों के लिए काम करने को मिला है. आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल पर साइन किया है. इसका लाभ देश के 9 करोड़ से अधिक अन्नदाताओं को मिलेगा. हम आने वाले समय में किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए लगातार काम करते रहेंगे.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त कब आएगी?

इस मामले पर कृषि मंत्रालय ने एक ट्वीट करके जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल पर साइन कर दिया है. इसके बाद जल्द ही देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में योजना के 2,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे, हालांकि सरकार ने योजना के जरिए किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर करने की डेट का खुलासा नहीं किया है. सरकार द्वारा 16वीं किस्त के पैसे 28 फरवरी 2024 को जारी किए गए थे. ऐसे में अगली किस्त के पैसे जून के अंत तक किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जा सकते हैं.

कैसे चेक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त का स्टेटस-

1. इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योडना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर क्लिक करें.
2. आगे Farmer Corner के 'Beneficiary Status' के विकल्प पर क्लिक करें.
3. आगे अपना आधार नंबर या बैंक खाता डिटेल्स को दर्ज करें.
4. आगे Get Data के विकल्प पर क्लिक करके अगहली किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं.

पूरा करें ई-केवाईसी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थियों को ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा गया है.  इस काम को भी आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी के प्रोसेस को पूरा किया जा सकता है.

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. इस स्कीम के तहत केंद्र सरकार किसानों को 6,000 रुपये की सालाना मदद देती है. सरकार साल में तीन बार 2,000-2,000 रुपये की किस्त जारी करती है. अब तक इस योजना की 16 किस्त जारी की जा चुकी हैं और नई सरकार के गठन के बाद अब पीएम मोदी ने इस स्कीम को लेकर बड़ा कदम उठाया है.

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Price: चांदी हो गई 1400 रुपये से ज्यादा सस्ती, सोने के दाम भी घटने से डबल मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget