एक्सप्लोरर

अब चलेंगी ‘ऑरेंज’ और ‘मैंगो’ स्पेशल, छोटे किसानों के फल-सब्जियों को खास ट्रेन से पूरे देश में पहुंचाएगा रेलवे

किसान रेल सेवा पिछले महीने लॉन्च की गई थी और अब तक इसके तहत देश भर में 4,100 टन खाद्य सामग्री देश भर के बाजारों में भेजी जा चुकी है

मौसमी फलों और सब्जियों के किसानों के उत्पादों को दूर-दराज की मंडियों तक पहुंचाने के लिए रेलवे खास ट्रेन चलाएगा. किसान ट्रेन के नाम से चलाए जाने वाली इन ट्रेनों से छोटे किसानों को फायदा मिल सकता है. रेलवे के मुताबिक पहली स्पेशल किसान ट्रेन नागपुर से दिल्ली तक के लिए चलाई जा सकती है. इसके अलावा पंजाब से पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक के लिए कीनू स्पेशल (दिसंबर और जनवरी) ट्रेन चलाई जाएगी. ऑरेंज और कीनू स्पेशल ट्रेनें सबसे पहले चलाई जाएंगी. इसके बाद और भी मौसमी फल और सब्जियों को देश के दूर-दराज के इलाकों में ले जाने वाली ट्रेनें चलाई जा सकती हैं.

 छोटे किसानों को होगा असली फायदा

किसान रेल सेवा पिछले महीने लॉन्च की गई थी और अब तक इसके तहत देश भर में 4,100 टन खाद्य सामग्री देश भर के बाजारों में भेजी जा चुकी है. रेलवे का कहना है कि छोटे किसानों को उसकी पैदावार की अच्छी कीमत मिले इसलिए किसान स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं. इनके जरिये कम मात्रा में कृषि उत्पाद देश  के अलग-अलग हिस्सों में भेजे जा रहे हैं. इससे जो किसान पूरी ट्रेन बुक नहीं कर सकते उन्हें भी अपने कृषि उत्पादों को दूसरे राज्यों के बाजार में भेजने में मदद मिलेगी.

सीधे कंज्यूमर तक पहुंचेंगे फल

पीटीआई के पास उपलब्ध डेटा के मुताबिक किसान ट्रेन से नासिक से मुजफ्फर तक तीन किलो के अनार का पैकेट भी मुजफ्फरपुर भेजा गया है. वहीं 14 अगस्त को 17 दर्जन अंडे मनमाड के खंडवा भेजे जा चुके है. रेलवे के मुताबिक इस वक्त तीन किसान रेल चलाई जा रही है- ये हैं- देवलाली से दानापुर, अनंतपुर से दिल्ली और यशवंतपुर से निजामुददीन. ये सभी 85 फीसदी क्षमता के साथ चल रही हैं.

रेलवे के मुताबिक कीनू और संतरा स्पेशल के अलावा अप्रैल से जून तक आंध्र प्रदेश से मैंगो स्पेशल, मार्च और दिसंबर में नासिक से दिल्ली तक प्याज स्पेशल मार्च और दिसंबर में जलगांव से दिल्ली तक केला स्पेशल और अप्रैल से नवंबर तक सूरत, वलसाड और नवसारी से दिल्ली तक चीकू स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.

निर्यात पर पाबंदी के बाद भी काबू नहीं हो रहे हैं प्याज के दाम, दिल्ली-एनसीआर में फिर 60-80 रुपये की ओर

RBI मौद्रिक नीति समीक्षा: महंगाई का बढ़ता जा रहा है दबाव, क्या कम होगा आपकी ईएमआई का बोझ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget