एक्सप्लोरर

RBI मौद्रिक नीति समीक्षा: महंगाई का बढ़ता जा रहा है दबाव, क्या कम होगा आपकी ईएमआई का बोझ?

आरबीआई के सामने सबसे बड़ी चुनौती है बढ़ती हुई खुदरा महंगाई, जो आरबीआई के 6 फीसदी के टॉलरेंस लेवल से ऊपर पहुंच चुकी है.

1 अक्टूबर को मौद्रिक नीति समीक्षा के ऐलान से पहले आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक शुरू हो चुकी है. इकनॉमी के स्टेकहोल्डर्स के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आरबीआई बढ़ती खुदरा महंगाई के बावजूद रेपो रेट में कटौती करेगा या फिर ब्याज दरों को यूं ही रहने देगा.

संक्रमण और महंगाई की दोहरी मार 

अर्थव्यवस्था कोविड-19 संक्रमण के बुरे असर से जूझ रही है. सरकार की ओर से 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का असर नहीं दिख रहा और अभी भी संक्रमण में इजाफे की वजह से राज्य थोड़े-थोड़े अंतराल पर लॉकडाउन लगा रहे हैं, ऐसे में क्या आरबीआई ब्याज दरों में कटौती कर सकता है. आरबीआई के इस विकल्प के सामने सबसे बड़ी चुनौती है बढ़ती हुई खुदरा महंगाई, जो आरबीआई के 6 फीसदी के टॉलरेंस लेवल से ऊपर पहुंच चुकी है.

दूसरी ओर, पहली तिमाही में जीडीपी में 23.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा चुकी है. मौद्रिक नीति कमेटी जनवरी 27 के बाद से रेपो रेट में 115 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर चुका है ताकि कोरोना संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित इकनॉमी को रफ्तार दी जा सके. माना जा रहा है कि कमेटी अब और रेट कटौती की इजाजत नहीं देगी. इसके बजाय वह महंगाई घटने का इंतजार करेगी. पिछली बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट में कोई कटौती नहीं की थी.

ग्रोथ पर मंहगाई का असर

इकनॉमी पर कोरोनावायरस संक्रमण का असर तो है ही, महंगाई भी इसके लिए मुश्किल खड़ी कर रही है. लिहाजा, आरबीआई रेपो रेट पर कोई भी फैसला लेने से पहले थोड़ा इंतजार करना चाहेगा. विश्लेषकों का कहना है कि संक्रमण में इजाफा होता जा रहा है.फिलहाल ब्याज दरें सस्ती होने के बावजूद क्रेडिट ऑफटेक में तेजी नहीं दिख रही है. इससे साफ हो जाता है कि इकनॉमी में डिमांड की कमी है.

खुदरा महंगाई दर आरबीआई के टॉलरेंस लेवल 6 फीसदी से ज्यादा है. खाने-पीने की चीजों खास कर सब्जी और फल की कीमतें बढ़ने से खुदरा महंगाई बढ़ रही है. आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा के सामने यही सबसे बड़ी चुनौती है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुआई में मौद्रिक नीति कमेटी की बैठक 30 सितंबर से शुरू होगी.

लक्ष्मी विलास बैंक का डिपोजिटरों को भरोसा, कहा- हमारे पास पर्याप्त पैसा, आपकी रकम सुरक्षित

अहमदाबाद के सर्राफा बाजार में गोल्ड स्पॉट की कीमत 49,589 रुपये प्रति दस ग्राम रही. वहीं फ्यूचर की कीमत रही 49,600 रुपये प्रति दस ग्राम.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget