एक्सप्लोरर

Quick Commerce: फेस्टिव सीजन में मुसीबत, भारी पड़ सकती है 10-मिनट डिलीवरी, ब्लिंकिट-जेप्टो की अब होगी सीसीआई से जांच

Q-Commerce CCI Probe: क्विक कॉमर्स कंपनियों के ऊपर आरोप लग रहे हैं कि वे प्राइसिंग व डिलीवरी की अपनी रणनीति से बाजार में कंपटीशन को समाप्त कर रही हैं...

तेजी से उभर रहीं क्विक कॉमर्स कंपनियों को इस फेस्टिव सीजन में रोडब्लॉक का सामना करना पड़ सकता है. त्योहारों की शानदार बिक्री से पहले ही क्विक कॉमर्स कपनियों के ऊपर सीसीआई की जांच का साया मंडराने लगा है. सीसीआई की जांच में गड़बड़ियां पाई जाने पर इन कंपनियों के ऊपर पाबंदियां लगाई जा सकती हैं.

डीपीआईआईटी को मिलीं रिटलेर्स से शिकायतें

मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, डीपीआईआईटी यानी उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को क्विक कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच करने के लिए कहा है. रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय खुदरा दुकानदारों ने ब्लिंकिट और जेप्टो जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ डीपीआईआईटी के पास शिकायतें की हैं.

केंद्रीय मंत्री ने दी थी हाल ही में वॉर्निंग

मिंट ने मामले से जुड़े दो सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. क्विक कॉमर्स कंपनियों की सीसीआई के द्वारा जांच होने की यह खबर ऐसे समय सामने आई है, जब हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की इस बारे में टिप्पणी आ चुकी है. गोयल ने ई-कॉमर्स कंपनियों के द्वारा सोशल डिसरप्शन की आशंका और प्रिडेटरी प्राइसिंग के खतरे को लेकर वॉर्निंग दी थी.

इस तरह समाप्त हो रहा बाजार से कंपटीशन

प्रिडेटरी प्राइसिंग उस ट्रेंड को कहते हैं, जब किसी सेलर के द्वारा बहुत ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर दिया जाता है. ऐसे में बाकी सेलर्स के लिए कंपटीशन खत्म हो जाता है. उदाहरण के लिए- फेस्टिव सीजन सेल में क्विक-कॉमर्स प्लटफॉर्म समेत ई-कॉमर्स कंपनियां भारी-भरकम डिस्काउंट लेकर आती हैं. पारंपरिक खुदरा दुकानदार खासकर छोटी दुकानें चलाने वाले वैसे में उनका मुकाबला नहीं कर पाते हैं और उनका बाजार खतरे में पड़ जाता है.

क्विक कॉमर्स के साथ आईं ये चुनौतियां

ई-कॉमर्स के उभार ने प्रिडेटरी प्राइसिंग और उसके चलते बाजार में कंपटीशन प्रभावित होने की आशंकाएं बढ़ा दी है. अभी क्विक कॉमर्स कंपनियों के उभार ने अलग तरह की चुनौती खड़ी कर दी है. क्विक कॉमर्स कंपनियां डिस्काउंट के साथ 10 मिनट में डिलीवरी कर रही हैं. मतलब आपको खुद जाकर पास-पड़ोस की दुकान से सामान खरीदने में जितना समय लगेगा, कई मामलों में ये कंपनियां उससे जल्दी सामान आपके घर पहुंचा रही हैं. साथ में आपको ज्यादा डिस्काउंट भी ऑफर कर रही हैं. यह स्थानीय दुकानदारों का बिजनेस समाप्त कर सकता है. इस कारण क्विक कॉमर्स कंपनियों पर सीसीआई के द्वारा पाबंदियां लगाई जा सकती हैं.

ये भी पढ़ें: अभी ऑर्डर करें और सिर्फ 10 मिनट में घर बैठे पाएं आईफोन 16, ब्लिंकिट और बिगबास्केट ने शुरू की सर्विस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Top Airports in India: खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?
खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?
Meal Voucher: इस साल ITR में नहीं मिलेगा 200 के मील वाउचर पर टैक्स बेनिफिट, फॉर्म भरते समय न करें ये गलती
इस साल ITR में नहीं मिलेगा 200 के मील वाउचर पर टैक्स बेनिफिट, फॉर्म भरते समय न करें ये गलती
Saving Tips: पैसे बचाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी कंजूसी, अपनाएं ये आसान फाइनेंशियल टिप्स
पैसे बचाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी कंजूसी, अपनाएं ये आसान फाइनेंशियल टिप्स
Kunal Kamra Net Worth: सोनम वांगचुक से मिल फिर वायरल हुए कुणाल कामरा, कितनी है कॉमेडियन की नेटवर्थ?
सोनम वांगचुक से मिल फिर वायरल हुए कुणाल कामरा, कितनी है कॉमेडियन की नेटवर्थ?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget