एक्सप्लोरर

PVR INOX Merger: देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स PVR-INOX का हुआ मर्जर, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?

PVR-INOX Merger: मल्टीप्लेक्स श्रृंखला (Multiplex Chain) का परिचालन करने वाली पीवीआर लिमिटेड (PVR Limited) और आइनॉक्स लेजर लिमिटेड (Inox Laser Limited) ने एक विलय समझौते की घोषणा की है.

PVR-INOX Merger: मल्टीप्लेक्स श्रृंखला (Multiplex Chain) का परिचालन करने वाली पीवीआर लिमिटेड (PVR Limited) और आइनॉक्स लेजर लिमिटेड (Inox Laser Limited) ने एक विलय समझौते की घोषणा की है. इससे 1,500 स्कीन की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स श्रृंखला अस्तित्व में आएगी.

विलय को दी मंजूरी
पीवीआर और आइनॉक्स ने शेयर बाजारों को अलग-अलग भेजी जानकारी में कहा कि दोनों कंपनियों के निदेशक मंडल ने रविवार को हुई अपनी बैठकों में पीवीआर के साथ आईनॉक्स के सभी शेयरों के विलय को मंजूरी दे दी.

दोनों कंपनियां पुराने नाम से ही करेंगी संचालन
दोनों कंपनियां अपने मौजूदा मल्टीप्लेक्स का पुराने नाम से ही संचालन करेंगी जबकि संयुक्त कंपनी का नाम ‘पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड' होगा. विलय के बाद खुलने वाले नए सिनेमाघरों को ‘पीवीआर आईनॉक्स’ के नाम से ब्रांड किया जाएगा.

शेयर मार्केट को दी जानकारी
समझौते के मुताबिक, आईनॉक्स के पीवीआर के साथ विलय के लिए शेयर अदला-बदली अनुपात 3:10 (आइनॉक्स के 10 शेयरों पर पीवीआर के तीन शेयर) का होगा. शेयर बाजार को भेजी गई जानकारी में कहा गया, ‘‘इस विलय समझौते पर पीवीआर और आइनॉक्स के शेयरधारकों, शेयर बाजार, भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) और अन्य नियामकों की मंजूरियां ली जानी है.’’

जानें कितनी होगी हिस्सेदारी?
समझौते के तहत संयुक्त कंपनी में पीवीआर के प्रवर्तकों की 10.62 प्रतिशत जबकि आईनॉक्स के प्रवर्तकों की 16.66 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी. विलय के प्रभावी हो जाने के साथ संयुक्त कंपनी में निदेशक मंडल के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 10 की जायेगी.

जानें कौन होगा कार्यकारी निदेशक?
इसके अलावा दोनों कंपनियों के प्रवर्तक परिवार के दो-दो सदस्यों को निदेशक मंडल में स्थान दिया जाएगा. विलय के बाद बनने वाली कंपनी में पीवीआर के अजय बिजली को प्रबंध निदेशक और संजीव कुमार को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया जाएगा.

871 स्क्रीन पर होता है संचालन
पीवीआर के पास वर्तमान में देश के 73 शहरों में 181 संपत्तियां हैं जिसमे वह 871 स्क्रीन का संचालन करती है. वही, आईनॉक्स के पास 72 शहरों में स्थित अपनी 160 संपत्तियों में 675 स्क्रीन हैं.

यह भी पढ़ें:
1 अप्रैल से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, बैंकिंग से लेकर टैक्स और पोस्ट ऑफिस के बदलेंगे नियम

Bank Strike: 28 और 29 मार्च को बैंकों की हड़ताल, प्रभावित हो सकते हैं बैंकिंग कामकाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget