एक्सप्लोरर

छोटी सी किराने की दुकान से 70 लाख का मुनाफा! सोशल मीडिया पर यूजर के दावे से चकराया लोगों का सिर

Viral Post: स्टार्टअपइंडिया सबरेडिट पर शेयर किया गया यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूजर ने दावा किया है कि उसके यहां किराने की एक दुकान का प्रॉफिट सालाना 70 लाख रुपये है.

Viral Post: सोशल मीडिया पर एक यूजर के दावे से लोगों का सिर घूम गया है. Reddit पर एक यूजर ने दावा किया है कि उनके पड़ोस में एक छोटी सी किराने की दुकान का सालभर का मुनाफा 70 लाख रुपये रहा है. स्टार्टअपइंडिया सबरेडिट पर शेयर किया गया यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर लोग धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं. कई लोगों का यह भी मानना है कि किराने की दुकान का इतना मुनाफा कमाना नामुमकिन है. 

यूजर के पोस्ट ने छेड़ दी बहस 

यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ''मेरे इलाके में लगभग 300 स्क्वॉयर फीट की एक किराने की दुकान है. दुकान मेन रोड पर है और वह उनकी अपनी दुकान है. दुकान में चावल, दाल और खाने-पीने की दूसरी चीजें बेची जाती है. दुकान वाले का बेटा और मेरा चचेरा भाई दोनों दोस्त हैं. उसने ही बताया है कि उसके पिता एक साल में लगभग 70 लाख रुपये का प्रॉफिट कमाते हैं.''

यूजर ने आगे लिखा, ''शुरू में मुझे लगा था कि किरानेवाले की उतनी कमाई नहीं होती होगी क्योंकि आजकल सबकुछ ऑनलाइन है जैसे कि जेप्टो और इंस्टामार्ट. लेकिन मैं गलत था. छोटे-छोटे बिजनेस भी अच्छा-खासा कमा रहे हैं.''

लोगों ने कहा- ''यह नामुमकिन''

इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. कई लोगों का मानना है कि इतना प्रॉफिट कमाना नामुमकिन है. एक यूजर ने लिखा, ''पॉसिबल ही नहीं है. सेल्स अमाउंट 70 लाख हो सकता है.'' एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''भाई, मेरी खुद की दुकान. मैं इन चीजों से वाकिफ हूं. 30 महीने में 60 लाख का प्रॉफिट मुमकिन है. यानी कि हर महीने दो लाख का मुनाफा. लेकिन एक छोटी सी दुकान से सालाना 70 लाख का प्रॉफिट मुमकिन नहीं है.''

पक्ष में दिखे कुछ यूजर 

कई लोग इसके पक्ष में भी नजर आए. एक यूजर ने लिखा, ''मुमकिन है दोस्त. मैं एक किराना स्टोर के मालिक को जानता हूं, उसका टर्नओवर सालाना लगभग 5 करोड़ है.'' एक और यूजर ने कमेंट किया, ''मेरे घर के पास एक किराना दुकान ने 50 लाख रुपये कमाए हैं. दुकान सुबह 10 बजे खुलती है और रात के ठीक 12 बजे बंद होती है. सुबह 3 बजे वह थोक में सब्जियां खरीदने जाता है. मुझे लगता है कि ये लोग इसके हकदार हैं.''

एक यूजर ने यह भी कहा, ''फोटो कॉपी की दुकानें भी बहुत कमा सकती हैं. खासकर अगर वे सरकारी इमारतों के पास स्थित हों.''

ये भी पढ़ें: 

बाल-बाल बचे, अचानक हिलने लगा प्लेन और आ गया 900 फीट नीचे; क्रैश होने वाला था एयर इंडिया का एक और विमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत में ठंड का कहर, प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर की सांसें हुईं भारी, AQI 490 के पार
उत्तर भारत में ठंड का कहर, प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर की सांसें हुईं भारी, AQI 490 के पार
मानहानि केस में भानवी सिंह को अदालत से राहत, राजा भैया और उनकी साली को नोटिस जारी
मानहानि केस में भानवी सिंह को अदालत से राहत, राजा भैया और उनकी साली को नोटिस जारी
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा

वीडियोज

Bank Auction में Property खरीदना Safe है या Risky? Title, Possession और Resale Guide | Paisa Live
UP Cough Syrup Case: कफ सिरप मामले में मुख्य आरोपी की कोठी पर ED की रेड | Breaking | ABP News
Delhi AIR Pollution: NCR में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, GRAP 4 लागू, इन चीजों पर रहेगा बैन |
Lionel Messi In Kolkata: Messi आज Mumbai में Sachin से मुलाकात करेंगे ! | Mumbai |
Pankaj Chaudhary का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय?, आज होगा औपचारिक एलान | Breaking | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उत्तर भारत में ठंड का कहर, प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर की सांसें हुईं भारी, AQI 490 के पार
उत्तर भारत में ठंड का कहर, प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर की सांसें हुईं भारी, AQI 490 के पार
मानहानि केस में भानवी सिंह को अदालत से राहत, राजा भैया और उनकी साली को नोटिस जारी
मानहानि केस में भानवी सिंह को अदालत से राहत, राजा भैया और उनकी साली को नोटिस जारी
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
ATM गार्ड को रूम से खींच ले गया बब्बर शेर! खौफनाक नजारा देख छूट जाएंगे पसीने- वीडियो वायरल
ATM गार्ड को रूम से खींच ले गया बब्बर शेर! खौफनाक नजारा देख छूट जाएंगे पसीने- वीडियो वायरल
प्लास्टिक में गर्म खाना पैक करवाना सेहत के लिए साइलेंट किलर? बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा
प्लास्टिक में गर्म खाना पैक करवाना सेहत के लिए साइलेंट किलर? बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा
इस स्टेट में निकली असिस्टेंट स्टाफ नर्स के बंपर पदों पर वैकेंसी, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन
इस स्टेट में निकली असिस्टेंट स्टाफ नर्स के बंपर पदों पर वैकेंसी, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन
Embed widget