एक्सप्लोरर

PMMY: खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए चाहिए पूंजी तो इस सरकारी योजना का उठाएं लाभ! जानें आवेदन का आसान तरीका

Pradhan Mantri MUDRA Yojana: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लोन आप किसी भी सरकारी, स्मॉल फाइनेंस बैंक NBFCs से ले सकते हैं. प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के तहत आपको कुल तीन तरह के लोन दिए जाते हैं.

Pradhan Mantri MUDRA Yojana: बदलते वक्त के साथ ही कई चीजों में बहुत बदलाव आए हैं. आजकल देश में बड़ी संख्या में लोग खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं. ऐसे में भारत सरकार प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के का लाभ नॉन-कॉरपोरेट (Non Corporate Loan), छोटे गृह उद्योग, नॉन-एग्रीकल्चर उद्योगों (Non Agriculture Loan) को मिलता है.  इस योजना के तहत कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन मिलता है. इस लोन की मदद से आप अपना छोटा कारोबार शुरू कर सकते हैं. इस लोन की खास बात ये हैं कि इसे लेने के लिए आपको बैंक में किसी तरह की सिक्योरिटी जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती है. लोन लेने के बाद लोगों को 3 से 5 साल का वक्त मिलता है कि वह उस लोन को चुका सकें.

तीन प्रकार का होता है मुद्रा लोन-
यह लोन आप किसी भी सरकारी, स्मॉल फाइनेंस बैंक NBFCs से ले सकते हैं. प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के तहत आपको कुल तीन तरह के लोन दिए जाते हैं. यह है शिशु, किशोर और तरुण लोन. तीनों लोन में अलग-अलग राशि होती है और यह बिजनेस के विकास के अलग-अलग पड़ाव के बारे में जानकारी देता है. आइए तीनों तरह के लोन के बारे में विस्तार से जानते हैं-

1. शिशु लोन
जिन लोगों ने पहली बार अपना बिजनेस शुरू करने का सोचा है उन्हें बैंक प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत शिशु लोन देता है. इस लोन में बैंक ग्राहकों को अधिकतम 50,000 रुपये का लोन देती है. इस लोन को चुकाने के लिए आपको 5 साल का अधिकतम वक्त मिलता है. इसमें आपको 10% से लेकर 12% तक ब्याज देना होगा.

2. किशोर लोन
जिन लोगों का बिजनेस पहले से ही शुरू हो चुका है, लेकिन वह बिजनेस को सही तरीके स्थापित करना चाहते हैं तो वह प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत किशोर लोन ले सकते हैं. इस लोन के तहत बैंक ग्राहकों को 50,000 से लेकर 5 लाख रुपये तक लोन देते हैं. वहीं बैंक लोन पर ब्याज दर ग्राहक के क्रेडिट स्कोर के आधार पर तय करते हैं. इसके साथ ही लोन का रिपेमेंट भी बैंक द्वारा ही तय किया जाता है.

3. तरुण लोन
अगर आपका बिजनेस अच्छी तरह से स्थापित हो चुका है और आपको इसे बड़ा बनना चाहते हैं तो आप वह प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत तरुण लोन ले सकते हैं. इस लोन में के तहत ग्राहकों को 5 से 10 लाख रुपये तक की राशि दी जा सकती हैं. वहीं इस लोन का भी ब्याज दर और लोन रीपेमेंट की अवधि ग्राहक के क्रेडिट स्कोर पर ही निर्भर करेगा.

मुद्रा लोन के लिए चाहिए यह डॉक्यूमेंट-
बैंक से मुद्रा लोन प्राप्त करने के लिए आपको आईडी प्रूफ (ID Proof) के रूप में जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Important Documents) जैसे आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (PAN Card), वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) और ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) की फोटो कॉपी भी आपको जमा करनी होगी. इसके साथ ही आपको  एड्रेस प्रूफ (Address Proof) का डॉक्यूमेंट भी देना होगा. इसके लिए आप बिजली का बिल, पानी का बिल, गैस का बिल, टेलीफोन का बिल आदि जैसे डॉक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी दिखा सकते हैं. इसके साथ ही आपको अपना  बिजनेस सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा.

मुद्रा लोन के लिए अप्लाई करने का तरीका-
1. इस योजना के आवेदन के लिए आप एप्लीकेशन फॉर्म  mudra.org.in की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं.
2. इसके बाद मुद्रा लोन के फॉर्म में सभी जानकारी सही तरीके से भरें.
3. इसके बाद इस फॉर्म को किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में लेकर जाएं और वहां जमा करें.
4. बैंक सभी प्रक्रिया को पूरी करने के बाद आपको बैंक से लोन मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें-

PM Jan Dhan Yojana: घर बैठे बिना इंटरनेट के भी चेक कर सकते हैं अपने जनधन खाते का बैलेंस! केवल इस नंबर पर करना होगा मिस्ड कॉल

EPFO: बैंकों के विलय के बाद बदल गया है IFSC कोड तो इस तरह EPFO खाते में करें इसे अपडेट! जानें इसका आसान प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
भारत या पाकिस्तान: किस मुल्क का मुसलमान है ज्यादा अमीर और खुशहाल? जानिए चौंकाने वाले आंकड़े
भारत या पाकिस्तान: किस मुल्क का मुसलमान है ज्यादा अमीर और खुशहाल? जानिए चौंकाने वाले आंकड़े
'भैया UPI कर दूं?', 10 रुपए की चाय से 314 लाख करोड़ तक, QR कोड ने कैसे बदल दी छोटे दुकानदारों की जिंदगी?
'भैया UPI कर दूं?', 10 रुपए की चाय से 314 लाख करोड़ तक, QR कोड ने कैसे बदल दी छोटे दुकानदारों की जिंदगी?
Lalit Modi: 16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर...
16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर...

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget