एक्सप्लोरर

खुशखबरी! बढ़ गई पीएम आवास योजना के लिए आवेदन करने की समयसीमा, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

PM Awas Yojana: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने की समयसीमा बढ़ा दी गई है. अब आवेदक 30 दिसंबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे.

PM Awas Yojana: देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के लिए आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख बढ़ा दी है. इस योजना के तहत सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को किफायती रेट पर पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक रूप से मदद करती है.

सरकार की इस घोषणा ने इस श्रेणी में आने वाले लाखों लोगों को राहत दी है. ऐसे में अगर किसी ने कोई कारणवश अभी तक अप्लाई नहीं किया है, तो वह दिसंबर 2025 तक अप्लाई कर सकेंगे. बता दें कि सरकार ने शहरी और ग्रामीण दोनों ही योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई है. 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक 92.61 लाख से अधिक मकान बनकर तैयार हो चुके हैं. अब साल 2025 के लिए सरकार ने आवेदन करने की समयसीमा को बढ़ाकर 30 दिसंबर, 2025 कर दिया है. PMAY-U के तहत पक्का मकान बनाने के लिए कम आमदनी वाले लोगों को सरकार की तरफ से 2.5 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाती है. हालांकि, इसके लिए भी कुछ शर्तें हैं. 

पीएम आवास योजना के लिए पात्रता

  • सबसे पहले आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए. 
  • आवेदक के पास देश में कहीं पर भी अपना पक्का मकान नहीं होना चाहिए. 
  • ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक का पारिवारिक मासिक आय 10000 रुपये से कम होनी चाहिए. 
  • ग्रामीण क्षेत्र से लाभार्थी सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (एसईसीसी-2011) के आधार पर चुने जाएंगे.
  • शहरी क्षेत्र के आवेदक की वार्षिक आय- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 3 लाख रुपये, निम्न आय वर्ग के लिए 6 लाख रुपये और मध्यम आय वर्ग के लिए 9 लाख रुपये तक होनी चाहिए. 
  • योजना के तहत EWS और LIG समूहों की महिलाएं, खास तौर पर विधवाएं और SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाएं लाभार्थियों के रूप में शामिल की जा सकती हैं. 
  • इनमें रिक्शा चालक, रेहड़ी-पटरी वाले, दिहाड़ी मजदूर, औद्योगिक मजदूर और प्रवासी मजदूर भी शामिल हो सकते हैं. 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले PMAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 
  • अब होमपेज पर आए 'Citizen Assessment'के ऑप्शन पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यू में से अपनी स्थिति (जैसे - Slum Dwellers, Benefit Under 3 Components आदि) के अनुसार विकल्प का चयन करें. 
  • अब एक नया पेज खुलकर सामने आएगा, जिसमें आपको अपना नाम और आधार कार्ड नंबर भरना होगा. 
  • फिर 'Check' बटन पर क्लिक करने के साथ अपने आधार को वेरिफाई करें. 
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सारी जरूरी जानकारियां ध्यान से भरें. 
  • इसके बाद सारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर कैप्चा कोड के साथ भरकर जमा कर दें. 
  • आखिर में 'Submit' बटन पर क्लिक करें. 

किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत 

  • आधार कार्ड 
  • मोबाइल नंबर 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बैंक अकाउंट डिटेल (पासबुक की कॉपी) 
  • राशन कार्ड या वोटर आईडी या पैन कार्ड में से कोई पहचान पत्र

ये भी पढ़ें: 

ट्रंप के कहने का नहीं कोई असर: टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने शुरू किया ये काम, होन हाई ने भी दिए झटके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
Top Airports in India: खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?
खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget