एक्सप्लोरर

Bank FD vs Post Office Scheme: बैंक एफडी से ज्‍यादा रिटर्न दे रही पोस्‍ट ऑफिस की ये योजना, चेक करें ब्‍याज दर

बैंक एफडी की तुलना में पोस्‍ट ऑफिस की एक योजना ज्‍यादा रिटर्न दे रही है. इस योजना के तहत न‍िवेशक पांच साल के लिए पैसा निवेश कर सकते हैं.

पिछले कुछ समय में ब्‍याज दर में काफी इजाफा हुआ है. सरकारी योजना से लेकर बैंक एफडी तक के ब्‍याज में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है. पोस्‍ट ऑफिस की बचत योजनाओं के तहत ब्‍याज में बढ़ोतरी आई है. यहां तक ​​कि पांच साल में परिपक्व होने वाली डाकघर सावधि जमा की ब्याज दर भी 2023 की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 7.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है.

वहीं पब्लिक और प्राइवेट सेक्‍टर के बैंक भी पांच साल के लिए 7 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी का ब्याज पेश कर रहे हैं. ऐसे में आपके लिए पोस्‍ट ऑफिस की बचत योजनाएं एक बेहतर व‍िकल्‍प हो सकती हैं. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के समान है. आप एक समय के लिए इसमें पैसा जमा कर सकते हैं और तय रिटर्न का लाभ उठा सकते हैं. यह एक सरकारी स्‍कीम है, जो न‍िवेशकों को गारंटीड रिटर्न देता है और पूरी तरह से सुरक्षित है. 

कहां मिल रहा ज्‍यादा ब्‍याज 

अगर पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट और बैंक एफडी की तुलना करें तो पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में पांच साल के लिए 7.5 फीसदी का ब्‍याज मिल रहा है. वहीं बाकी बैंकों में पांच साल की एफडी पर इससे कम ब्‍याज दर दिया जा रहा है. आइए देखते हैं कहां कितने फीसदी का रिटर्न दिया जा रहा है. 

पब्लिक सेक्‍टर के बैंक में पांच साल की एफडी पर रिटर्न 

  • बैंक ऑफ बड़ौदा में पांच साल की एफडी पर ब्‍याज 6.5 फीसदी
  • बैंक ऑफ इंडिया पांच साल की एफडी पर 6 फीसदी
  • बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र 5.75 फीसदी का ब्‍याज
  • केनरा बैंक 6.7 फीसदी का ब्‍याज
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 6.25 फीसदी का ब्‍याज
  • इंडियन बैंक 6.25 फीसदी का ब्‍याज
  • पंजाब नेशनल बैंक 6.5 फीसदी का ब्‍याज
  • स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया 6.5 फीसदी का ब्‍याज
  • यून‍ियन बैंक 6.7 फीसदी का ब्‍याज दे रहा है

प्राइवेट सेक्‍टर के बैंक एफडी ब्‍याज दर 

प्राइवेट सेक्‍टर के बैंकों की बात करें तो एक्सिस बैंक पांच साल की एफडी पर 7 फीसदी का ब्‍याज ऑफर कर रहा है. बंधन बैंक 5.85 फीसदी का ब्‍याज ऑफर कर रहा है. वहीं डीबीएस बैंक 6.5 फीसदी का ब्‍याज ऑफर कर रहा है. डीसीबी बैंक 7.75 फीसदी का ब्‍याज ऑफर कर रहा है. एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और आईडीएफसी फर्स्‍ट बैंक 7 फीसदी का ब्‍याज दे रहे हैं. इंडसइंड बैंक 7.25 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक 6.25 फीसदी का ब्‍याज दे रहा है. 

ये भी पढ़ें 

FASTag के कारण रिकॉर्ड स्‍तर छू रहा टोल कलेक्‍शन, 4000 करोड़ के पार मंथली कलेक्‍शन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget