एक्सप्लोरर

FASTag के कारण रिकॉर्ड स्‍तर छू रहा टोल कलेक्‍शन, 4000 करोड़ के पार मंथली कलेक्‍शन 

Monthly Toll Collection: नेशनल हाइवे अथोरिटी ऑफ इंडिया का टोल कलेक्‍शन रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच चुका है. फास्‍टैग के कारण इसका मंथली कलेक्‍शन 4 हजार करोड़ के पार चला गया है. 

नेशनल हाइवे अथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) का टोल कलेक्‍शन रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच चुका है. इसका मंथली कलेक्‍शन 4 हजार करोड़ रुपये के पार हो चुका है. FASTag के कारण इस कलेक्‍शन ने रिकॉर्ड स्‍तर को छूआ है. FASTag के कारण राज्‍य के स्‍वामित्‍व वाले राजमार्ग डेवलपर NHAI की ओर से हासिल किया गया अबतक का सबसे ज्‍यादा टोल कलेक्‍शन है. 

गौरतलब है कि 2023 से जून तक हर महीने में मासिक राजस्व लगातार इस स्तर को पार कर गया है. एनएचएआई ने अप्रैल, मई और जून, 2023 के महीनों में फास्टैग का उपयोग करने वाले वाहनों से टोल के रूप में 4,314 करोड़ रुपये, 4,554 करोड़ रुपये और 4,349 करोड़ रुपये हासिल किए हैं. यह 2022-23 के लिए FASTags के माध्यम से औसत मासिक शुल्क संग्रह से अधिक है, जो 3,841 करोड़ रुपये था. 

सिर्फ एक दिन में 162.10 करोड़ का कलेक्‍शन 

अप्रैल-जून तिमाही के लिए FASTags के जरिए एवरेज मंथली प्राइस कलेक्‍शन 4,406 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए यह 4,083 करोड़ रुपये रहा था. देश में फास्‍टैग के आने से टोल कलेक्‍शन में काफी सुधार देखा गया है. खासकर वाहनों के जाम संबंधी समस्‍या में कमी आई है. एक सरकारी बयान में कहा गया है कि सिर्फ 29 अप्रैल को ही फास्‍टैग कलेक्‍शन 162.10 करोड़ रुपये था. 

कितनी थी टोल प्‍लाजा की संख्‍या 

देश में कई टोल प्‍लाजा में भी बढ़ोतरी हुई है, जबकि इन टोल प्‍लाजा पर फास्‍टैग सिस्‍टम भी डेवलप किया गया है. वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तहत शुरू किए गए टोल प्‍लाजा की कुल संख्‍या 112 थी. सरकारी बयान में कहा गया है कि टोल प्‍लाजा का न‍िर्माण परियोजना के दौरान किया जाता है और इसे बिजनेस यूज में लाया जाता है. 

खत्‍म हो जाएगी टोल प्‍लाजा की आवश्‍यकता 

फास्‍टैग अपनाने और एनएच पर टोल कलेक्‍शन में बढ़ोतरी पर पॉजिटिव रिस्‍पॉन्‍स मिला है. इससे प्रेरित होकर सरकार ने अब देश में सैटेलाइट बेस्‍ड टोल लागू करने पर काम शुरू कर दिया है, जिससे टोल प्‍लजा की आवश्‍यकता भी खत्‍म हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें 

India Vs China: भारत में है चीन को पछाड़ने का दम! आनंद महिंद्रा ने समझा दिया सारा गुणा-गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना 800 रुपए सस्ता, चांदी भी धड़ाम, 20 अगस्त को आपके शहर में क्या है सोना- चांदी का रेट
Gold- Silver Rate: सोना 800 रुपए सस्ता, चांदी भी धड़ाम, 20 अगस्त को आपके शहर में क्या है सोना- चांदी का रेट
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
Petrol- Diesel Price Today: 20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget