एक्सप्लोरर

RD Interest Rates: पोस्ट ऑफिस या बैंक में से कहां रेकरिंग डिपॉजिट पर ज्यादा फायदा, मिडिल क्लास के लिए शानदार ऑप्शन

RD Interest Rates: बैंक और पोस्ट ऑफिस के रिकरिंग डिपॉजिट में सबसे बड़ा अंतर टाइम का है लेकिन इनकी ब्याज दरों में बड़ा अंतर होता है. यहां आप जान पाएंगे कि आपके लिए कौनसा ऑप्शन बेहतर हो सकता है.

RD Interest Rates: भारतीय परिवारों को छोटी-छोटी सेविंग करके भविष्य के लिए पैसा जमा करने की बहुत अच्छी आदत है. इस छोटी सेविंग को सहारा देने के लिए बैंक और पोस्ट ऑफिस एक लोकप्रिय स्कीम रिकरिंग डिपॉजिट (RD) चलाते हैं. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पोस्ट ऑफिस ने आरडी पर ब्याज दर 6.7 फीसदी कर दी है. आपके लिए अपना पैसा बैंक या पोस्ट ऑफिस में कहां लगाना ज्यादा बेहतर रहेगा और इनमें से किस जगह बेहतर ब्याज और सुविधाएं मिल सकती हैं- इसकी जानकारी ले सकते हैं.

क्या होता है रिकरिंग डिपॉजिट

आरडी एक तरह का सिस्टमेटिक सेविंग प्लान है, जहां आप हर महीने बचत कर अपना पैसा कुछ सालों तक जमा करते रहते हैं. यह पैसा आरडी की तयशुदा अवधि पूरी होने के बाद आपको ब्याज समेत इकट्ठा मिल जाता है. इसलिए यह स्कीम मिडिल क्लास परिवारों में बहुत पसंद की जाती है. 

बैंक और पोस्ट ऑफिस की RD अलग कैसे

बैंक और पोस्ट ऑफिस की RD में सबसे बड़ा अंतर समय अविधि का है. बैंक आपको जहां 6 महीने से पांच साल तक की अविधि चुनने का ऑफर देते हैं, वहीं पोस्ट ऑफिस में सिर्फ पांच साल की आरडी होती है.

ब्याज दरों में है कितना अंतर

अगर आरडी पर ब्याज दरों को देखा जाए तो कुछ प्राइवेट बैंक ही पोस्ट ऑफिस से आगे दिखते हैं. अधिकतर बैंक आरडी पर पोस्ट ऑफिस से कम ब्याज ही देते हैं. एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ही ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं. इनकी ब्याज दरें 6.75 फीसदी से 7 फीसदी तक जाती हैं. 

कौन खोल सकता है RD अकाउंट

आरडी अकाउंट खोलने के लिए आपको भारत का नागरिक होना चाहिए. यदि आपकी आयु 10 वर्ष से कम है तो भी अभिभावक के साथ यह अकाउंट खोला जा सकता है. RD को जॉइंट अकाउंट के तौर पर भी खोला जा सकता है.

कितने रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश

पोस्ट ऑफिस में मिनिमम 100 रुपये महीने से आप यह अकाउंट खोल सकते हैं. अधिकतम आप कितना भी पैसा डाल सकते हैं. चूंकि RD अकाउंट को भारत सरकार का समर्थन है, इसलिए इस स्कीम में कोई जोखिम नहीं होता है. 

बैंकों की स्कीम होती है अलग

हालांकि, बैंक की आरडी स्कीम पोस्ट ऑफिस से अलग होती है. इसमें भी आप 100 रुपये महीने से शुरू कर सकते हैं. लेकिन, ध्यान देने वाली बात यह है कि आपका कुल जमा और उस पर ब्याज 5 लाख रुपये से ज्यादा न हो. डिपॉजिट इंश्योरेंस प्रोग्राम के तहत सिर्फ 5 लाख तक की रकम ही कवर होती है.

समय पूरा होने से पहले पैसा कैसे निकालें

पोस्ट ऑफिस में आप तीन साल पूरे होने के बाद ही आरडी अकाउंट बंद कर सकते हैं. हालांकि, ऐसी स्थिति में आपको सिर्फ सेविंग अकाउंट पर मिलने वाला ब्याज ही मिलेगा. साथ ही आरडी अकाउंट पर आप लोन भी ले सकते हैं, जिस पर 2 फीसदी ज्यादा ब्याज देकर किस्तों में रकम चुकाई जा सकती है. अधिकतर बैंकों में लॉक इन पीरियड नहीं होने की वजह से समय पहले पैसा निकालना काफी आसान है. हालांकि, आपको जुर्माना देना पड़ सकता है.

आरडी पर इनकम टैक्स

आरडी अकाउंट पर आपको टैक्स बेनेफिट नहीं मिलता है. इसके अलावा मैच्योरिटी पर मिलने वाले ब्याज को आय के रूप में देखा जाता है इसलिए आपको टीडीएस देना पड़ेगा.

बैंक या पोस्ट ऑफिस में से कहां पैसा लगाना बेहतर

बैंक और पोस्ट ऑफिस दोनों ही जगह आपका आरडी अकाउंट सुरक्षित है. हालांकि, बैंकों के मुकाबले पोस्ट ऑफिस आपको पैसा सुरक्षित होने की ज्यादा गारंटी देता है. मगर, खाता बंद करने के आसान नियमों को अगर देखें तो बैंक बाजी मार ले जाते हैं. इसलिए आप अपनी जरूरतों को ध्यान में रखकर फैसला ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Dhanteras Gold Shopping: इस धनतेरस सोने की समझदारी से करें खरीदारी, बहुत काम आएंगे ये टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget