एक्सप्लोरर

Rozgar Mela: एक लाख लोगों को रिक्रूटमेंट लेटर देंगे पीएम मोदी, 47 जगहों पर लगेगा रोजगार मेला  

New Government Jobs: प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एक लाख से ज्यादा नवनियुक्त कर्मचारियों को अपॉइंटमेंट लेटर बांटेंगे. इन्हें केंद्र और राज्य सरकारों के विभागों में नौकरियां मिली हैं.

New Government Jobs: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) एक लाख लोगों को अपॉइंटमेंट लेटर बांटने वाले हैं. यह सभी विभिन्न सरकारी विभागों एवं संस्थाओं में अलग-अलग पदों पर नियुक्त हुए हैं. यह कार्यक्रम 12 फरवरी को रोजगार मेला (Rozgar Mela) के अंतर्गत किया जाएगा. रोजगार मेला एक साथ देश की 47 जगहों पर आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही नई दिल्ली में कर्मयोगी भवन (Karmayogi Bhavan) के फेज 1 के निर्माण कार्य का उद्घाटन भी किया जाएगा. 

नई नौकरियां पैदा करने पर ध्यान दे रही सरकार 

पीआईबी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, रोजगार मेला देश में नौकरियां पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. सरकार नई नौकरियां देने को प्राथमिकता से बढ़ावा दे रही है. पीएम मोदी इन सभी एक लाख लोगों को 12 फरवरी सुबह 10.30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र देंगे. साथ ही नवनियुक्त कर्मचारी ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ (Karmayogi Prarambh) के जरिए ट्रेनिंग भी लेंगे. इस कार्यक्रम के अंतर्गत कर्मयोगी पोर्टल पर 880 से भी ज्यादा ई लर्निंग कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं. इन्हें किसी भी डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

केंद्र और राज्य सरकार एवं केंद्र शासित प्रदेशों में मिली नौकरियां 

जानकारी के अनुसार, यह एक लाख नौकरियां केंद्र और राज्य सरकार एवं केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न विभागों द्वारा दी गई हैं. इनमें राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, उच्च शिक्षा, परमाणु ऊर्जा, रक्षा विभाग, वित्तीय सेवा, स्वस्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, आदिवासी मामलों का मंत्रालय और रेलवे शामिल है. पीआईबी के अनुसार, रोजगार मेले के जरिए युवाओं को और ज्यादा अवसर मिलने की उम्मीद है. यह कार्यक्रम उनको नेशनल डेवलपमेंट से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा. 

कर्मयोगी भवन के इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स के निर्माण की शुरुआत 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री कर्मयोगी भवन के इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स के निर्माण की शुरुआत भी करेंगे. इस कॉम्प्लेक्स के जरिए मिशन कर्मयोगी (Mission Karmayogi) के विभिन्न कार्यक्रमों को एक छत के नीचे लाया जा सकेगा. मिशन कर्मयोगी के तहत कर्मचारियों को नैतिक मूल्यों और अपनी जिम्मेदारियों को समाज के विभिन्न तबकों और भौगोलिक क्षेत्रों की जरूरतों के हिसाब से तय करने का प्रशिक्षण दिया जाता है. 

ये भी पढ़ें 

Semiconductor Plant: भारत को इजरायल से मिला सेमीकंडक्टर प्लांट बनाने का प्रस्ताव, 8 अरब डॉलर खर्च करेगी कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget