एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi Updates: इस बार भी 25 दिसंबर तक मिलेगा किसानों को पैसा ! जानें लिस्ट में कैसे चेक करेंगे अपना नाम

PM Kisan Samman Nidhi Updates: जानें क्यों कहा जा रहा है कि किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त का पैसा 25 दिसंबर तक आ सकता है. इसके पीछे एक बड़ी वजह है जो आपको जाननी चाहिए.

PM Kisan Samman Nidhi News: देश के किसानों को इस समय किसी बात का इंतजार है तो पीएम किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samaan Nidhi) के पैसे के ट्रांसफर का है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत किसानों को दसवीं किस्त का पैसा ट्रांसफर (Money Transfer) किए जाने से जुड़ी कई खबरें लगातार आ रही हैं लेकिन इसका इंतजार कर रहे किसानों को अभी 4-5 दिन का इंतजार और करना पड़ सकता है. हालांकि क्रिसमस पर उन्हें खुशखबरी मिल सकती है.

पिछले साल भी 15 दिसंबर को ट्रांसफर किया- क्या इस बार भी क्रिसमस पर मिलेगा तोहफा?
ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सरकार की तरफ से अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि पीएम किसान स्कीम का पैसा डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए कब दिया जाएगा लेकिन ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल भी पिछले साल की तरह 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन पीएम किसान निधि स्कीम की 10वीं किस्त का एलान कर किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. हालांकि अभी सरकार की तरफ से इसे लेकर कोई एलान नहीं किया गया है.

9वीं किस्त का पैसा भी कुछ किसानों को अब तक नहीं मिला- वो क्या करें
पीएम-किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी गई है जिन किसानों को 9वीं किस्त का पैसा नहीं मिला है और उन्होंने 30 सितंबर तक आवेदन कर दिया है उनको इस किस्त का पैसा 10वीं किस्त के साथ मिल जाएगा. 

ऐसे लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकेंगे किसान
सबसे पहले https://pmkisan.gov.in पर जाएं और उसके बाद Farmers's Corner पर क्लिक करें. इसके बाद Beneficiary Status पर क्लिक करें. वहां पर 3 ऑप्शन हैं जिसमें आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर के जरिए आगे बढ़ सकते हैं. इसके बाद राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें. फिर Get Report पर क्लिक करने के बाद लाभार्थी किसानों के नाम लिस्ट के रूप में सामने आएंगे और किसान इस लिस्ट में अपनी पूरी डिटेल्स देख सकते हैं. 

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम
केंद्र सरकार इस स्कीम के जरिए एक साल में किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. इस पैसे को सरकार तीन किस्तों के रुप में देती है. किसानों को हर चार महीने के बाद  2000 रुपये की राशि मिलती है. इस स्कीम में सरकार अब तक 9 किस्तों का पैसा ट्रांसफर कर चुकी है. अब तक 11.37 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है. सरकार ने 1.58 लाख करोड़ रुपये इस स्कीम के तहत ट्रांसफर किए हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget