एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने दी बड़ी सौगात, 2 रुपये/लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल - डीजल

Fuel Price Cut: सरकारी तेैल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है जो आधी रात से लागू होगी.

Petrol - Diesel Price Cut: लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती का फैसला लिया गया है. सरकारी तेैल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है जो 15 मार्च 2024 से लागू मानी जाएगी. 

पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती किए जाने पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पेट्रोल और डीज़ल के दाम ₹2 रुपये कम करके देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है. 

क्या है पेट्रोल - डीजल की नई कीमत

राजधानी दिल्ली में कीमतों में कमी के बाद पेट्रोल 94.72 रुपये तो मुंबई में 104.21 रुपये, कोलकाता में 103.94 रुपये और चेन्नई में 100.75 रुपये प्रति लीटर में मिलेगी. जबकि डीजल की नई कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 87.62 रुपये, मुंबई में 92.15 रुपये, कोलकाता में 90.76 रुपये और चेन्नई में एक लीटर डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा. 

पेट्रोलियम मंत्रालय ने दी कीमतों में कमी की जानकारी 

इससे पहले पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल - डीजल की कीमतों में कटौती के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी तेल कंपनियों ने ये सूचित किया है कि उन्होंने पूरे देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर कटौती करने का फैसला किया है. नई दरें 15 मार्च 2024 से सुबह 6 बजे से लागू होगी. पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में कटौती से उपभोक्ताओं की ओर से किए जाने वाले खर्च को बूस्ट मिलेगा तो 58 लाख हेवी गुड्स व्हीकल्स जो डीजल पर चलती है, 6 करोड़ कारें और 27 करोड़ टू-व्हीलर्स चलाने वालों के लिए ऑपरेटिंग कॉस्ट को कम करने में मदद मिलेगी. 

पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में कटौती से नागरिकों को कई फायदें होंगे. 

  • नागरिकों के डिस्पोजेबल इनकम में बढ़ोतरी होगी.
  • टूरिज्म और ट्रैवल इंडस्ट्रीज को बढ़ावा मिलेगा.
  • महंगाई पर नकेल कसी जा सकेगी.
  • उपभोक्ता का भरोसा बढ़ेगा और ज्यादा खर्च कर सकेंगे.
  • ट्रांसपोर्टेशन पर निर्भर लोगों के खर्च में कमी आएगी.
  • लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल सेक्टर्स का मुनाफा बढ़ेगा.
  • किसानों के लिए ट्रैक्टर और पंप सेट ऑपरेट करने पर लागत में कमी आएगी. 

ये भी पढ़ें 

Fitch Ratings: फिच का अनुमान, 2024-25 में 7% रह सकती है GDP, इस वर्ष की दूसरी छमाही में सस्ता होगा कर्ज!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget