एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Price: महंगाई से मिलेगी राहत, पेट्रोल-डीजल के दाम में हो सकती है ₹2 की कटौती

Global Market में क्रूड ऑयल की कीमतें नीचे आ गई है. इसके चलते पेट्रोलियम कंपनियों का मार्जिन भी बढ़ा है. अब उन्‍हें घाटे के बजाय मुनाफा होने लगा है.

Petrol Diesel Prices In India : देशभर में महंगाई की मार झेल रही जनता को कुछ राहत मिलने के आसार हैं. जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Prices) कम हो सकते हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक कटौती हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो आम लोगों की जेब पर बढ़ा हुआ बोझ कुछ हद तक कम हो सकता है. 

पेट्रोलियम कंपनियों का मार्जिन बढ़ा 

कीमतें कम करने के पीछे की वजह ग्‍लोबल मार्केट (Global Market) में क्रूड ऑयल के दामों (Crude Oil Prices) का नीचे आना है. इसके चलते पेट्रोलियम कंपनियों का मार्जिन भी बढ़ा है. अब उन्‍हें घाटे के बजाय मुनाफा होने लगा है. इसे देखते हुए पेट्रोलियम कंपनियां जल्‍द पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर तक कटौती कर सकती है. 

दाम घटाने का कंपनियों के पास मौका

एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर पेट्रोल और डीजल के दाम नीचे आते हैं तो मई, 2022 के बाद यह तेल की कीमतों में पहली कटौती होगी. मई में सरकार ने दोनों ही ईंधन पर उत्‍पाद शुल्‍क घटा दिया था. तब सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर का उत्‍पाद शुल्‍क घटाया था. सरकारी तेल कंपनियों को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा मार्जिन मिलना शुरू हो गया है. कंपनियों को पेट्रोल पर 6 रुपये लीटर और डीजल पर 10 रुपये लीटर तक का मार्जिन मिल रहा है. मई में भी सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अपनी तरफ से कटौती नहीं की थी बल्कि सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी घटाए जाने का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाया था.

विंडफॉल टैक्‍स हुआ कम 

आपको बता दें कि केंद्र सरकार के विंडफाल टैक्‍स (Windfall Tax) ने कंपनियों के मुनाफे में हिस्‍सेदारी को घटा दिया है. इसका ही असर है कि घरेलू बाजार में तेल कीमतों पर दबाव कम हो रहा है. अगर सरकार पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपये प्रति लीटर कम करती है, तो जनता को महंगाई से राहत मिलेगी. मालूम हो कि सरकार ने उत्‍पाद शुल्‍क घटा दिया था, तब ब्रेंट क्रूड का भाव 115 डॉलर प्रति बैरल था, जो अभी 95 डॉलर प्रति बैरल के भाव से चल रहा है. सितंबर में इसका भाव 90 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया था.

ये भी पढ़ें- 

EPFO Coverage: 10 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचेगा EPFO का कवरेज, विजन 2047 डॉक्यूमेंट हुआ लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget