एक्सप्लोरर

Pension: अब आसानी से मिल जाएगी पेंशन, सरकार के इस एक फॉर्म ने झंझटों से दिला दी मुक्ति

Pension Application Form: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि हम पेंशन को पेपरलेस बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. अब कर्मचारियों को 9 अलग-अलग फॉर्म भरने से मुक्ति मिल जाएगी.

Pension Application Form: केंद्र सरकार ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों की सुविधा के लिए नया पेंशन एप्लीकेशन फॉर्म पेश किया है. सरकार का दावा है कि इस फॉर्म 6ए (Form 6A) से कर्मचारियों को बहुत आसानी होगी. अब उन्हें 9 अलग-अलग फॉर्म भरने से मुक्ति मिल जाएगी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने शुक्रवार को इस फॉर्म को लांच किया. 

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लॉन्च किया फॉर्म 6ए

जितेंद्र सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से फॉर्म जारी करते हुए कहा कि हमने कर्मचारियों को पेंशन लेने में आ रही दिक्क्तों को आसान बनाने का प्रयास किया है. फॉर्म 6ए उनकी कई समस्यायों को एक झटके में खत्म कर देगा. उन्होंने इसे पेंशनभोगियों का जीवन आसानी बनाने वाला कदम बताया है. उन्होंने कहा कि नए इंटीग्रेटेड फॉर्म की मदद से कई फॉर्म को संभालने की दिक्कत दूर हो जाएगी. इससे लाखों सीनियर सिटीजन को लाभ होने की उम्मीद है. इससे वे पेंशन से जुड़े मामलों को आसानी से निपटा सकेंगे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीनियर सिटीजन के लिए यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा की गई थी. 

दिसंबर, 2024 के बाद रिटायर होने वालों को मिलेगा लाभ 

नया फॉर्म 6ए केंद्र सरकार के उन सभी कर्मचारियों के लिए ‘भविष्य’ (Bhavishya) या /ई-एचआरएमएस (e-HRMS) पोर्टल पर उपलब्ध होगा, जो दिसंबर, 2024 और उसके बाद रिटायर होने वाले हैं. ‘भविष्य’ पोर्टल पेंशन और पेंशनर्स वेलफेयर डिपार्टमेंट (Pension & Pensioners' Welfare Department) की एक पहल है. इसके तहत प्रयास किया जा रहा है कि रिटायर होने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन ही सभी बकाया का पेमेंट और पेंशन पेमेंट ऑर्डर (Pension Payment Order) हासिल हो जाए.

पेंशन की पूरी प्रक्रिया को पेपरलेस बनाने का रास्ता खुलेगा 

इस सिस्टम के तहत पेंशन और अन्य रिटायरमेंट बेनिफिट के पेमेंट की मंजूरी और प्रोसेस की ऑनलाइन निगरानी की जा सकती है. प्रणाली के जरिए ई-पीपीओ डाउनलोड किया जा सकता है. ई-एचआरएमएएस को इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमन रिसोर्स मैनजमेंट सिस्टम के रूप में जाना जाता है. इसमें सरकारी कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड सहित अन्य विवरण होते हैं. यह पेंशन की पूरी प्रक्रिया को पेपरलेस बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा.

ये भी पढ़ें 

RBI के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, रिजर्व बैंक ने ऐसे फर्जी ईमेल और मैसेज को लेकर जारी की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget