एक्सप्लोरर

Paytm Users के लिए बड़ी खबर, एप पर ले सकते हैं Health ID बनाने की सुविधा, जानें क्या होगा फायदा

Paytm Health ID News: पेटीएम के ग्राहकों को अब इस प्लेटफॉर्म पर अपनी यूनीक हेल्थ आईडी क्रिएट करने का मौका मिलेगा जिसके जरिए वो अपना सारा मेडिकल रिकॉर्ड एक साथ सुरक्षित रख सकते हैं.

Paytm Health ID News: पेटीएम (Paytm) यूजर्स के लिए बड़ी खबर है. पेटीएम ने अपने यूजर्स (Paytm Users) को एक ऐसी सुविधा दी है जिसके जरिए वो अपने स्वास्थ्य (Health) से जुड़े अपडेट को एक यूनीक हेल्थ ID (Unique Health ID) में सेफ रख सकते हैं. पेटीएम ने एलान किया है कि इसने नेशनल हेल्थ अथॉरिटी हेल्थ आईडी (National Health Authority's Health ID) के साथ इंटीग्रेट किया है जिसके जरिए यूजर्स अब पेटीएम पर अपनी यूनीक हेल्थ आईडी क्रिएट कर सकते हैं. 

क्या है पेटीएम की योजना-आपको कैसे फायदा मिलेगा
पेटीएम ने एलान किया है कि वो अपने प्लेटफॉर्म पर नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की हेल्थ आई़डी जोड़ रहा है जिसके तहत उसके यूजर्स अपनी यूनीक हेल्थ आईडी पेटीएम पर क्रिएट कर सकेंगे. इससे उनको कई तरह की फैसिलिटी मिलेंगी जैसे कि यूजर्स अपनी टेस्ट की लैब रिपोर्ट्स देख सकेंगे. टेली कंसल्टेंट की बुकिंग करने में सक्षम हो सकेंगे और अपनी हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों को एक जगह अपनी हेल्थ आईडी में स्टोर कर सकेंगे और हेल्थ लॉकर में सुरक्षित रख सकेंगे. 

1 करोड़ लोगों की हेल्थ आईडी का लक्ष्य
पेटीएम ने जानकारी दी कि कंपनी का लक्ष्य है कि आने वाले 6 महीनों के अंदर 1 करोड़ भारतीयों की हेल्थ आईडी इसके प्लेटफॉर्म पर क्रिएट कराई जा सके. कंपनी ने जो जानकारी मुहैया कराई है उसके मुताबिक एंड्रॉएड और आईओएस दोनों ही तरह के यूजर्स की हेल्थ आईडी क्रिएट करवाने वाला सबसे बड़ा कंज्यूमर प्लेटफॉर्म Paytm बनेगा. इसके जरिए लोग फॉर्मेसी से दवा भी खरीद सकेंगे, लैब टेस्ट भी बुक कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर सारी मेडिकल रिपोर्ट का एक साथ एक्सेस कर पाएंगे. 

पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड से भी लिंक कर सकते हैं अपनी हेल्थ आईडी
पेटीएम के यूजर्स अपनी हेल्थ आईडी को अपनी पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड (PHR) से लिंक कर सकते हैं जो उनके सारे मेडिकल रिपोर्ट्स और हिस्ट्री को एक साथ एक्सेस करने की सर्विस देगा. इसके जरिए यूजर के स्वास्थ्य से जुड़ी एक-एक जानकारी पेटीएम से क्रिएट की हुई यूनीक हेल्थ आईडी पर आ जाएगी और यूजर्स को काफी आसानी हो जाएगी. 

क्या है सरकार की डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड योजना
हेल्थ आईडी कार्ड 2021 के माध्यम से सभी पेशेंट का डाटा डिजिटल स्टोर किया जाएगा. योजना के माध्यम से अब लोगों को अपने मेडिकल रिपोर्ट हर जगह ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि उनकी मेडिकल रिपोर्ट इस आई डी में सेव होगी जिसे डॉक्टर एक्सेस कर पाएंगे. हेल्थ आईडी कार्ड के माध्यम से किसी भी प्रकार का मेडिकल डाटा कभी भी लोगों के पास से नहीं खोएगा और हेल्थ आईडी कार्ड के माध्यम से हर शख्स की मेडिकल हिस्ट्री तुरंत देखे जाने की सुविधा होगी जो काफी उपयोगी रहेगी. हेल्थ आईडी सरकार के डिजिटल हेल्थ मिशन को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में काफी काम आएगी और लोगों का स्वास्थ्य डेटा एक साथ इसमें सुरक्षित रह पाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget