एक्सप्लोरर

Paytm Share Price: रॉकेट की तरह दूसरे दिन भी भागे पेटीएम के शेयर! 20 फीसदी तक चढ़ गए स्टॉक के भाव

Paytm Share Price: पेटीएम के शेयर आज दूसरे दिन उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. पेटीएम के शेयर ने 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की है.

Paytm Share Price: बाजार के शुरुआती कारोबार में ही आज पेटीएम के शेयरों ने जबरदस्त उछाल दर्ज की. लगातार दूसरे कारोबारी दिन में पेटीएम के शेयरों में तेजी देखने को मिली है. पेटीएम के शेयरों में अपर सर्किट लगा है और इसके भाव 20 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहे थे. वहीं पिछले दो दिनों में इस स्टॉक ने 27 फीसदी की उछाल दर्ज की है. 

आज बाजार शुरू होते ही पेटीएम 20 फीसदी की छलांग के साथ 669.60 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था. हालांकि बाद में स्टॉक में गिरावट हुई है और दोपहर 12.20 बजे पेटीएम के शेयर BSE पर 9.68 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 612.35 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. इसका मार्केट कैप 396.93 अरब रुपये है. 

तिमाही नतीजों में पेटीएम के राजस्व में बढ़ोतरी

सोमवार को पेटीएम के शेयर 6.31 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 558 रुपये पर बंद हुए थे. दिसंबर 2022 की तिमाही के दौरान डिजिटल फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर का समेकित शुद्ध घाटा एक साल पहले इसी अवधि में 778.4 करोड़ रुपये के नुकसान के मुकाबले घटकर 392 करोड़ रुपये रह गया. वहीं चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 42 फीसदी बढ़कर 2,062.2 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,456.1 करोड़ रुपये था.

पेटीएम शेयर प्राइज हिस्ट्री 

पेटीएम के शेयर पिछले एक महीने के दौरान 8.18 फीसदी तक की उछाल दर्ज कर चुके हैं. वहीं छह महीने के दौरान इसके स्टॉक्स में 26.94 फीसदी की गिरावट आई है. साल 2023 के जनवरी से अभी तक इस स्टॉक में 14.67 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. एक साल में इस स्टॉक में 36.30 फीसदी की गिरावट हुई है. 

पेटीएम के शेयर की इस समय कीमत क्या है

इस समय पेटीएम का शेयर 39.70 रुपये या 7.11 फीसदी की उछाल के साथ 598 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है. 

यह भी पढ़ें 

Adani Stocks: शुरुआती कारोबार में अडानी ग्रुप के 8 शेयरों में तेजी, अडानी एंटरप्राइजेज ने छुआ अपर सर्किट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराने कपड़े कैसे बेच सकते हैं, क्या ऑनलाइन होती है बिक्री?
पुराने कपड़े कैसे बेच सकते हैं, क्या ऑनलाइन होती है बिक्री?
देश में 9.1% बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, नई रिपोर्ट से मिली खुशखबरी
देश में 9.1% बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, नई रिपोर्ट से मिली खुशखबरी
अक्टूबर में 15 में से 10 दिन बेंक रहेंगे बैंक, अभी चेक कर लें RBI की हाॅलिडे लिस्ट
अक्टूबर में 15 में से 10 दिन बेंक रहेंगे बैंक, अभी चेक कर लें RBI की हाॅलिडे लिस्ट
Jio के फ्री AI कोर्स और RIL फाउंडेशन की सामाजिक पहुंच से देश में डिजिटल समावेशन की लहर
Jio के फ्री AI कोर्स और RIL फाउंडेशन की सामाजिक पहुंच से देश में डिजिटल समावेशन की लहर

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget