एक्सप्लोरर

Paytm Services: दूसरे दिन भी 20 पर्सेंट गिरा पेटीएम का शेयर, फाउंडर विजय शर्मा ने अब दिलाया ये यकीन

Paytm Latest Update: रिजर्व बैंक के एक्शन के बाद पेटीएम के शेयरों का बुरा हाल है. दो दिनों में पेटीएम का शेयर 40 फीसदी टूट चुका है...

फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस पिछले दो दिनों से चर्चा में है. रिजर्व बैंक ने हाल ही में पेटीएम की पैरंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस की अनुषंगी पेटीएम पेमेंट बैंक के ऊपर बड़ी कार्रवाई की है. उसके बाद से कंपनी का शेयर लुढ़कता जा रहा है. इस बीच पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने निवेशकों और ग्राहकों को भरोसा दिलाने का प्रयास किया है.

पेटीएम फाउंडर को इस बात का यकीन

पेटीएम फाउंडर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अपडेट में भरोसा जाहिर किया कि पेटीएम ऐप 29 फरवरी के बाद भी सही से काम करता रहेगा. उन्होंने लिखा- सभी पेटीएम करने वालों के लिए, आपका पसंदीदा ऐप काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी सामान्य तरीके से काम करता रहेगा. मैं पेटीएम की टीम के सभी सदस्यों के साथ आपके समर्थन के लिए आपको सैल्यूट करता हूं. हर चुनौती का समाधान होता है और हम सारे अनुपालन के साथ देश की सेवा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.

To every Paytmer,
Your favourite app is working, will keep working beyond 29 February as usual.
I with every Paytm team member salute you for your relentless support. For every challenge, there is a solution and we are sincerely committed to serve our nation in full…

— Vijay Shekhar Sharma (@vijayshekhar) February 2, 2024

">

उन्होंने आगे लिखा कि पेमेंट इनोवेशन और वित्तीय सेवाओं के समावेश के मामले में भारत आगे भी वैश्विक स्तर पर सराहना पाता रहेगा. उन्होंने कहा कि भुगतान के नए तरीकों और वित्तीय सेवाओं के समावेश के मामले में ‘पेटीएम करो’ सबसे बड़ा चैंपियन बना रहेगा. आपको बता दें कि ‘पेटीएम करो’ पेटीएम की टैगलाइन है. नोटबंदी के बाद से पेटीएम के सारे कैंपेन इसी टैगलाइन के इर्द-गिर्द डिजाइन किए गए हैं.

नए लो लेवल पर पेटीएम शेयर

दूसरी ओर शेयर बाजार में पेटीएम के शेयरों में भारी बिकवाली जारी है. पेटीएम का शेयर आज लगातार दूसरे दिन 20 फीसदी गिरा हुआ है. आरबीआई ने पेटीएम के ऊपर लिए गए एक्शन की जानकारी 31 जनवरी को बाजार बंद होने के बाद दी थी. उसके बाद बजट वाले दिन जैसे ही बाजार खुला, पेटीएम के शेयर पर लोअर सर्किट लग गया. आज भी बाजार खुलते ही इसके भाव पर 20 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया. दो दिनों में पेटीएम का शेयर 40 फीसदी गिरकर 487.20 रुपये पर आ गया है, जो पिछले एक साल का नया निचला स्तर है.

ये भी पढ़ें: 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान, अब घर-घर होगा बिजली का उत्पादन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget